बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मंदिर में भगदड़-7 महिलाओं की मौत, PK ने ली विधायक पद की शपथ, कमरे में मिला मां-दो बेटी का शव

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मंदिर में भगदड़-7 महिलाओं की मौत, PK ने ली विधायक पद की शपथ, कमरे में मिला मां-दो बेटी का शव

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखीसराय से है। यहां सोमवार को अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पूरी खबर पढ़ें 02- 7 की डूबने से मौत, मरने वालों में 4 लड़कियां, 3 लड़के सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 3 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि एक लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 3 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय लोगों ने बचाया लिया है। वहीं एक लापता है। घटना बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास हुई। पूरी खबर पढ़ें 03- CM सम्राट ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का किया इनोग्रेशन बिहार के विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू किया गया। CM सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में इस पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन जेडी वूमेंस कॉलेज में किया गया। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी शैक्षणिक और छात्रावास संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सरकार तक पहुंचा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें 04- बांकीपुर से जीते पीके ने ली विधायक पद की शपथ जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से नव निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने आज विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा भवन में अध्यक्ष के चैंबर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जन सुराज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 05- गर्दनीबाग में छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पटना के गर्दनीबाग में रिसर्च छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहेगा। सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 के Table 3A को लागू करने, बिहार में डोमिसाइल नीति प्रभावी करने और 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र अनशन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 06- गंगा किनारे बसे 290 घरों को गिराने का नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को बिहार सरकार को पटना सिटी में नौजर घाट से कंगन घाट के बीच गंगा किनारे बने सभी अवैध और अनधिकृत मकानों समेत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद प्रशासन ने करीब 290 मकानों और दुकानों को खाली करने का नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ें 07- कमरे में मिला मां-दो बेटी का शव, खुदकुशी की आशंका नवादा में सोमवार सुबह एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बंद कमरे में मिले। मृतकों की पहचान निदा खातून (30), उसकी बेटियां सरिया खातून (3) और सितारा खातून (4) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, निदा अपनी दोनों बेटियों के साथ घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। पूरी खबर पढ़ें 08- सावन की सोमवारी शिवालयों में लगी भक्तों की कतार आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बाबा बासुकीनाथ धाम में विधिवत दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूरी खबर पढ़ें 09- भोजपुरी गाने पर महिला कर्मचारियों ने लगाए ठुमके बगहा के मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मधुबनी शाखा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 3 महिलाएं बैंक परिसर के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का है। हालांकि, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिले का मौसम बदलने की संभावना जताई है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखीसराय से है। यहां सोमवार को अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पूरी खबर पढ़ें 02- 7 की डूबने से मौत, मरने वालों में 4 लड़कियां, 3 लड़के सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 3 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि एक लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 3 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय लोगों ने बचाया लिया है। वहीं एक लापता है। घटना बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास हुई। पूरी खबर पढ़ें 03- CM सम्राट ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का किया इनोग्रेशन बिहार के विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू किया गया। CM सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में इस पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन जेडी वूमेंस कॉलेज में किया गया। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी शैक्षणिक और छात्रावास संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सरकार तक पहुंचा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें 04- बांकीपुर से जीते पीके ने ली विधायक पद की शपथ जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से नव निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने आज विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा भवन में अध्यक्ष के चैंबर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जन सुराज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 05- गर्दनीबाग में छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पटना के गर्दनीबाग में रिसर्च छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहेगा। सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 के Table 3A को लागू करने, बिहार में डोमिसाइल नीति प्रभावी करने और 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र अनशन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 06- गंगा किनारे बसे 290 घरों को गिराने का नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को बिहार सरकार को पटना सिटी में नौजर घाट से कंगन घाट के बीच गंगा किनारे बने सभी अवैध और अनधिकृत मकानों समेत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद प्रशासन ने करीब 290 मकानों और दुकानों को खाली करने का नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ें 07- कमरे में मिला मां-दो बेटी का शव, खुदकुशी की आशंका नवादा में सोमवार सुबह एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बंद कमरे में मिले। मृतकों की पहचान निदा खातून (30), उसकी बेटियां सरिया खातून (3) और सितारा खातून (4) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, निदा अपनी दोनों बेटियों के साथ घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। पूरी खबर पढ़ें 08- सावन की सोमवारी शिवालयों में लगी भक्तों की कतार आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बाबा बासुकीनाथ धाम में विधिवत दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूरी खबर पढ़ें 09- भोजपुरी गाने पर महिला कर्मचारियों ने लगाए ठुमके बगहा के मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मधुबनी शाखा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 3 महिलाएं बैंक परिसर के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का है। हालांकि, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिले का मौसम बदलने की संभावना जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *