रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर के कुलसचिव बोले:मेरे खिलाफ लगातार षड्यंत्र हो रहे: तनाव में हूं, काम करने जैसा माहौल नहीं; मंत्री से मांगा ट्रांसफर
जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल ने अपने खिलाफ लगातार षड्यंत्र किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण मांगा है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय में उनके खिलाफ लगातार ऐसी परिस्थितियां बनाई जा रही हैं, जिससे वे मानसिक तनाव में रहते हैं। उन्होंने कहा…

