सीवान में 21 अगस्त को जॉब कैंप:12वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, 12,500 रुपए तक मिलेगा वेतन

सीवान में 21 अगस्त को जॉब कैंप:12वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, 12,500 रुपए तक मिलेगा वेतन

सीवान के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा 21 अगस्त को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), सीवान में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। जिला नियोजनालय पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि जॉब कैंप में Netambit Value First Services Pvt. Ltd. (Airtel Payment Bank) द्वारा ABDE एवं ZTE पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 यानी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 12,500 रुपए तक मिलेगा वेतन चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,500 रुपए वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा Incentive एवं Commission का भी प्रावधान रखा गया है। नौकरी का स्वरूप Field Job होगा और चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल सीवान ही रहेगा। इससे जिले के स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों का चयन Face-to-Face Interview के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, सीवान पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। जिला नियोजनालय ने जिले के योग्य बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य जॉब कैंप के आयोजन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिल सके। 21 अगस्त को आयोजित होने वाले इस जॉब कैंप में योग्य अभ्यर्थियों के लिए सीधे कंपनी के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार देने का अवसर उपलब्ध होगा। सीवान के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा 21 अगस्त को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), सीवान में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। जिला नियोजनालय पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि जॉब कैंप में Netambit Value First Services Pvt. Ltd. (Airtel Payment Bank) द्वारा ABDE एवं ZTE पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 यानी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 12,500 रुपए तक मिलेगा वेतन चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,500 रुपए वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा Incentive एवं Commission का भी प्रावधान रखा गया है। नौकरी का स्वरूप Field Job होगा और चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल सीवान ही रहेगा। इससे जिले के स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों का चयन Face-to-Face Interview के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, सीवान पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। जिला नियोजनालय ने जिले के योग्य बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य जॉब कैंप के आयोजन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिल सके। 21 अगस्त को आयोजित होने वाले इस जॉब कैंप में योग्य अभ्यर्थियों के लिए सीधे कंपनी के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार देने का अवसर उपलब्ध होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *