बच्चों ने राखी बांधकर बांटी खुशियां:कलेक्टर-विधायक ने निराश्रित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इंदौर के राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में शुक्रवार को अलग ही माहौल और नजारा देखने को मिला। यहां कलेक्टर शिवम वर्मा और विधायक गोलू शुक्ला पहुंचे और उन्होंने निराश्रित बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान यहां मौजूद बच्चों ने विधायक और कलेक्टर के हाथों पर राखियां बांधी। पूरा माहौल खुशीमय नजर आया।…

