कोचिंग पढ़ाकर लौट रही टीचर से चेन स्नेचिंग की कोशिश:हरदा में झपट्टे में पेंडल और हिस्सा टूटा, CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू

कोचिंग पढ़ाकर लौट रही टीचर से चेन स्नेचिंग की कोशिश:हरदा में झपट्टे में पेंडल और हिस्सा टूटा, CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू

हरदा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक महिला से चेन स्नेचिंग का प्रयास किया गया। इंदौर रोड पर स्कूटी से घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन का पेंडल और कुछ हिस्सा झपट लिया। हालांकि, पूरी चेन महिला के गले में ही रह गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिक्षक कॉलोनी निवासी वर्षा यादव अपनी बेटी के साथ मां शारदा विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल से कोचिंग पढ़ाकर शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच घर लौट रही थीं। न्यू गुरुकृपा होटल के सामने जब वे मुड़ने वाली थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा। इस दौरान आरोपियों के हाथ में चेन का पेंडल और कुछ हिस्सा ही आया। घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को आशंका है कि यह वही आरोपी हो सकते हैं, जिन्होंने 29 मई को भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जैसानी चौक के पास भाजपा पार्षद अंजना पाराशर के मकान के सामने एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनने का प्रयास किया था। उस घटना में महिला की सतर्कता के कारण आरोपी खाली हाथ लौट गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *