पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों और बलोच सशस्त्र संगठनों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में अलगाववादी गतिविधियों और सैन्य अभियानों के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बलोच सशस्त्र संगठनों ने अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई हमले किए, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी समेत कई सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इन हमलों की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA), बलोच राजी आजोई संगर (BRAS) और बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने ली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटनाएं तुर्बत, खुजदार और कच्छी क्षेत्रों में हुईं।
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली जिम्मेदारी
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने तुर्बत के कालातुक इलाके में पाकिस्तानी बलों पर हमला किया। संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुडे लेफ्टिनेंट कर्नल अरसलान हलीम सहित चार सैनिक मारे गए। संगठन ने कहा कि यह ऑपरेशन 6 जून को गोपनीय और सत्यापित इंटेलिजेंस के आधार पर किया गया। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से तत्काल विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया।
BRAS संगठन ने भी किया हमले का दावा
एक अन्य बलोच संगठन बलोच राजी आजोई संगर (BRAS) ने खुजदार जिले के जेहरी क्षेत्र में सैन्य बलों को निशाना बनाने का दावा किया। संगठन के अनुसार उसके लड़ाकों ने बालबाल इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें आठ सैनिक मारे गए और एक सैन्य वाहन नष्ट हो गया। BRAS प्रवक्ता बलोच खान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बाद में टैंक और बख्तरबंद वाहनों के साथ दोबारा आगे बढने की कोशिश की, लेकिन संगठन के लड़ाकों ने दूसरा हमला कर और नुकसान पहुंचाया। संगठन का दावा है कि हमले के बाद पाकिस्तानी बलों को पीछे हटना पडा।
कच्छी जिले में BRG ने हमले की जिम्मेदारी ली
बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने भी कच्छी जिले के सन्नी इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के मुख्य कैंप पर हमले की जिम्मेदारी ली। संगठन के प्रवक्ता दोस्तैन बलोच ने कहा कि लड़ाकों ने चारों ओर से घेरकर रॉकेट लॉन्चर और भारी हथियारों से हमला किया। बयान में कहा गया कि हमारी संस्था इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार करती है और ऐसे अभियान बलोचिस्तान की स्वतंत्रता तक जारी रहेंगे। हाल के दिनों में बलोचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमले लगातार बढे हैं, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और सुरक्षा चिंताएं और गहरी हो गई हैं।



Turbat, Balochistan: Four Pakistan Army officers killed in armed attack, including FWO Lt. Col. (R) Arslan, reported by
(@researchUSAI)
Breaking: BRAS Claims Successful Attacks on Occupying Pakistani Forces in Balochistan