मोजतबा खामेनेई ने किया होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल का दावा, पड़ोसी देशों से मज़बूत संबंधों को बताया ज़रूरी

मोजतबा खामेनेई ने किया होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल का दावा, पड़ोसी देशों से मज़बूत संबंधों को बताया ज़रूरी

ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने देश के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार और ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई (Mohsen Rezaei) से मुलाकात की। हालांकि मोजतबा अभी भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। इस मुलाकात के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल का दावा

मोजतबा ने मोहसेन से मुलाकात के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कई बात होर्मुज स्ट्रेट पर बयानबाजी की, इस रणनीतिक जलमार्ग पर अमेरिकी नेवी का कंट्रोल बताया और यहाँ तक कि इसे ‘ट्रंप स्ट्रेट’ (Strait of Trump) भी बता दिया। हालांकि ईरान का इस मामले पर रुख हमेशा से साफ रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर हमेशा से ही ईरान का कंट्रोल रहा है और हमेशा ऐसा ही रहेगा। अमेरिका की बयानबाजी से सच नहीं बदलेगा।

चार क्षेत्रों के आपस में जुड़ाव पर दिया जोर

मोजतबा ने मोहसेन से मुलाकात के बाद सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के अंतर्गत चार क्षेत्रों के आपस में जुड़ाव पर जोर दिया। ये क्षेत्र संस्कृति, राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा हैं।

पड़ोसी देशों से मज़बूत संबंधों को बताया ज़रूरी

मोजतबा ने पड़ोसी देशों से ईरान के मज़बूत संबंधों को भी ज़रूरी बताया। ईरानी सुप्रीम लीडर ने कहा कि स्थायी और आपसी हितों के आधार पर पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने पर ईरान को काम करना चाहिए।

युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की शर्तें पूरी करना ज़रूरी

मोजतबा ने मोहसेन से मुलाकात के बाद दुश्मन (अमेरिका और इज़रायल) की हताशा को ईरान के राष्ट्रीय प्रतिरोध का परिणाम बताया। उन्होंने ईरानी लोगों और ‘रेज़िस्टेंस फ्रंट’ के अधिकारों और हितों की रक्षा करने की ज़रूरत पर जोर दिया और साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की शर्तें पूरी करना ज़रूरी है। ईरानी सुप्रीम लीडर ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के गंभीर परिणाम होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कूटनीति के ज़रिए और ज़्यादा टकराव को रोका जा सकता है, तो ईरान कूटनीति को ही प्राथमिकता देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *