सुपौल में पुलिस टीम पर हमला; SI समेत 3 घायल:अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान थाना की गाड़ी क्षतिग्रस्त, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले

सुपौल में पुलिस टीम पर हमला; SI समेत 3 घायल:अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान थाना की गाड़ी क्षतिग्रस्त, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले

सुपौल में शनिवार रात एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, उसका शीशा टूट गया तथा एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का देर रात राघोपुर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर वार्ड-1 की है। घायलों में एसआई प्रज्ञा भारती पल्लवी (28), चंदन कुमार(26) तथा छेदी मिस्त्री(57) शामिल हैं। ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से किया हमला करजाइन थाना की एसआई प्रज्ञा भारती पल्लवी पुलिस बल के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मोतीपुर वार्ड-1 पहुंची थीं। पुलिस टीम ने अभियुक्त को हिरासत में भी ले लिया था। इसी दौरान अभियुक्त के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि देखते ही देखते महिलाओं समेत कई लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और अन्य वस्तुओं से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका शीशा टूट गया। अचानक हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ की मारपीट हालांकि, गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने पहले ग्रामीणों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में करजाइन थाना प्रभारी ललन झा ने बताया कि पुलिस टीम एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गई थी। अभियुक्त को हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों और अन्य लोगों ने अचानक पुलिस दल पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना में सरकारी वाहन का शीशा टूट गया तथा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी। सुपौल में शनिवार रात एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, उसका शीशा टूट गया तथा एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का देर रात राघोपुर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर वार्ड-1 की है। घायलों में एसआई प्रज्ञा भारती पल्लवी (28), चंदन कुमार(26) तथा छेदी मिस्त्री(57) शामिल हैं। ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से किया हमला करजाइन थाना की एसआई प्रज्ञा भारती पल्लवी पुलिस बल के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मोतीपुर वार्ड-1 पहुंची थीं। पुलिस टीम ने अभियुक्त को हिरासत में भी ले लिया था। इसी दौरान अभियुक्त के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि देखते ही देखते महिलाओं समेत कई लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और अन्य वस्तुओं से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका शीशा टूट गया। अचानक हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ की मारपीट हालांकि, गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने पहले ग्रामीणों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में करजाइन थाना प्रभारी ललन झा ने बताया कि पुलिस टीम एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गई थी। अभियुक्त को हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों और अन्य लोगों ने अचानक पुलिस दल पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना में सरकारी वाहन का शीशा टूट गया तथा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *