पटना का मुसल्लहपुर इलाका मंगलवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट और पत्थरबाजी से दहल उठा। खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में जमकर तांडव मचाया गया। कोचिंग संस्थानों के बीच की प्रतिद्वंद्विता इस कदर बढ़ गई कि ईंट-पत्थरों के बाद गोलियां भी चलीं। उपद्रवियों ने कोचिंग के गार्ड चुनचुन को निशाना बनाया। उनके सिर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट 27 मई को जारी हुआ था। खान सर के स्टाफ का दावा है कि उनके संस्थान से सबसे अधिक छात्र सफल हुए। इसी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए 31 मई को ‘बिहार पुलिस सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया था। परिसर में लगे बड़े-बड़े बैनर और गेट प्रतिद्वंद्वी निजी कोचिंग को खटक रहे थे। इसी रंजिश में मंगलवार रात जब स्टाफ जाने की तैयारी में था, तभी भीड़ ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। पत्थरबाजी और गोलीबारी से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मैं कोचिंग में था, 10 राउंड गोली चली है: खान सर मैं कोचिंग के अंदर ही था। अचानक करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलीं। इस हमले में हमारा एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल, कुछ लोगों को इस बात से परेशानी है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ाते हैं और यहां से बड़ी संख्या में छात्रों का सिलेक्शन क्यों हो रहा है। यह हमला इसी रंजिश का नतीजा है। मिलते ही एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पहचान कर होगी गिरफ्तारी : एसएसपी एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह घटना कोचिंग संस्थानों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण हुई है। पुलिस ने गेट तोड़ने की बात की पुष्टि की है, हालांकि फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। एसएसपी ने कहा कि फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी। पटना का मुसल्लहपुर इलाका मंगलवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट और पत्थरबाजी से दहल उठा। खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में जमकर तांडव मचाया गया। कोचिंग संस्थानों के बीच की प्रतिद्वंद्विता इस कदर बढ़ गई कि ईंट-पत्थरों के बाद गोलियां भी चलीं। उपद्रवियों ने कोचिंग के गार्ड चुनचुन को निशाना बनाया। उनके सिर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट 27 मई को जारी हुआ था। खान सर के स्टाफ का दावा है कि उनके संस्थान से सबसे अधिक छात्र सफल हुए। इसी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए 31 मई को ‘बिहार पुलिस सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया था। परिसर में लगे बड़े-बड़े बैनर और गेट प्रतिद्वंद्वी निजी कोचिंग को खटक रहे थे। इसी रंजिश में मंगलवार रात जब स्टाफ जाने की तैयारी में था, तभी भीड़ ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। पत्थरबाजी और गोलीबारी से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मैं कोचिंग में था, 10 राउंड गोली चली है: खान सर मैं कोचिंग के अंदर ही था। अचानक करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलीं। इस हमले में हमारा एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल, कुछ लोगों को इस बात से परेशानी है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ाते हैं और यहां से बड़ी संख्या में छात्रों का सिलेक्शन क्यों हो रहा है। यह हमला इसी रंजिश का नतीजा है। मिलते ही एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पहचान कर होगी गिरफ्तारी : एसएसपी एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह घटना कोचिंग संस्थानों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण हुई है। पुलिस ने गेट तोड़ने की बात की पुष्टि की है, हालांकि फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। एसएसपी ने कहा कि फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी।


