Assam के Nagaon में लुटुमारी रिजर्व फॉरेस्ट से हटाए गए 500 परिवार

Assam के Nagaon में लुटुमारी रिजर्व फॉरेस्ट से हटाए गए 500 परिवार

असम के नगांव जिले में रविवार को भी अतिक्रमण रोधी अभियान जारी रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन लुटुमारी आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराया गया।

उन्होंने कहा कि संरक्षित क्षेत्र से लगभग 500 परिवारों को बेदखल किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, “पिछले साल जब इस इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया था, तब इन परिवारों ने अदालत से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था।

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद हमने आज यहां फिर से अभियान शुरू किया है।’’
उन्होंने कहा कि वन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से यह अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। अधिकारी ने कहा, “कई परिवार अपना सामान लेकर पहले ही वहां से जा चुके हैं।

कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।’’
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 500 से 600 परिवारों ने जमीन पर कानूनी अधिकार का दावा करते हुए अदालत का रुख किया था। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा उनके दावों को खारिज किए जाने के बाद अब यह अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को नगांव के बोरपानी आरक्षित वन क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार को होजाई और गोलाघाट जिलों के कुछ इलाकों में भी इसी तरह के अभियान चलाए गये थे जिनसे 500 से अधिक परिवार प्रभावित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *