तीन जून को होगा अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग:बेगूसराय जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष बने अंकित कुमार; वार्ड पार्षद सुरवीर कुमार उपाध्यक्ष

तीन जून को होगा अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग:बेगूसराय जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष बने अंकित कुमार; वार्ड पार्षद सुरवीर कुमार उपाध्यक्ष

बेगूसराय जिले में साइकिलिंग खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंकित कुमार ने किया। सर्वसम्मति से जिला साइकिलिंग संघ की नई कार्यकारी कमेटी का गठन किया। अध्यक्ष अंकित कुमार, उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद सुरवीर कुमार, सचिव रविकिशोर, संयुक्त सचिव अंजली कुमारी एवं कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कुमार को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य सौरभ, अविनाश, देवराज, छोटू, विकास, रणधीर, अमृत, सुजीत एवं नीलू को बनाया गया है। महिला खेलो इंडिया सिटी लीग का आयोजन नवनियुक्त सचिव रविकिशोर ने संघ के आगामी विजन की चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 3 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) के उपलक्ष्य पर बेगूसराय में एक भव्य साइकिलिंग रैली का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही बेगूसराय के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार (CAB) की देख-रेख में अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग से महिला साइकिलिस्टों को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। जिले में अपार संभावना नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित कुमार ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में साइकिलिंग खेल की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं दिलाना, इस कमेटी की पहली प्राथमिकता होगी। प्रतिष्ठित लीग की मेजबानी मिलना बड़ी उपलब्धि है। बेगूसराय जिले में साइकिलिंग खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंकित कुमार ने किया। सर्वसम्मति से जिला साइकिलिंग संघ की नई कार्यकारी कमेटी का गठन किया। अध्यक्ष अंकित कुमार, उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद सुरवीर कुमार, सचिव रविकिशोर, संयुक्त सचिव अंजली कुमारी एवं कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कुमार को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य सौरभ, अविनाश, देवराज, छोटू, विकास, रणधीर, अमृत, सुजीत एवं नीलू को बनाया गया है। महिला खेलो इंडिया सिटी लीग का आयोजन नवनियुक्त सचिव रविकिशोर ने संघ के आगामी विजन की चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 3 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) के उपलक्ष्य पर बेगूसराय में एक भव्य साइकिलिंग रैली का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही बेगूसराय के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार (CAB) की देख-रेख में अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग से महिला साइकिलिस्टों को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। जिले में अपार संभावना नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित कुमार ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में साइकिलिंग खेल की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं दिलाना, इस कमेटी की पहली प्राथमिकता होगी। प्रतिष्ठित लीग की मेजबानी मिलना बड़ी उपलब्धि है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *