Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें

Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें

भारत के लिए एशियाई खेल 2026 का अब तक का सबसे सफल दिन रहा, जिसमें उसने चार गोल्ड मेडल जीते। एशियाई खेलों के 12वें दिन भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को पुरुषों, महिलाओं और मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई। भारत के मुक्केबाजों ने भी तीन ब्रॉन्ज़ मेडल जीते; प्रिया घांघस, नरेंद्र बेरवाल और कपिल पोखरिया ने पोडियम पर जगह बनाई। लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह पक्की की। सुनील कुमार ने इस इवेंट में भारत के लिए कुश्ती में पहला मेडल (ब्रॉन्ज़) जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंच गई जिसने दक्षिण कोरिया को 2 . 0 से हराकर आठ साल बाद फाइनल में जगह बनाई।इसे भी पढ़ें: Asian Games: पहलवान Sunil Kumar ने जीता Bronze Medal, कुश्ती में भारत का खाता खुलाभारत ने अब तक 60 मेडल जीते हैं, जिनमें 10 गोल्ड मेडल शामिल हैं, और वे टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसमें 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज़ शामिल है। अस्मिता डे महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के ब्रॉन्ज़ मेडल मुकाबले में हार गईं और ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने से चूक गईं। इस तरह उनका एशियाई खेलों का सफ़र बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। भारत की पुरुष और महिला स्क्वाश टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल एशियाई खेलों में पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँच गए।गुरुवार को 13वें दिन भारत का अभियान रहेगा जिसमें खिलाड़ी 17 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ी तीरंदाज़ी, शूटिंग और बॉक्सिंग समेत कई मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। भारत बृहस्पतिवार को पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक को फिर जीवंत करेगा तो टीम की नजरें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने पर भी टिकी होंगी।  इसे भी पढ़ें: Asian Games Shooting: Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने Trap Mixed Team में जीता Gold Medalभारत की मजबूत टीम और श्रीलंका की दूसरी श्रेणी की टीम के बीच एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को होने वाले पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले खराब मौसम चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके कारण दोनों टीम क्वार्टर फाइनल का अपने-अपने मैच नहीं खेल पाई और उन्हें अभ्यास करने का भी मौका नहीं मिला। नागोया पहुंचने के बाद से भारी बारिश के कारण भारतीय टीम को ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है। सेमीफाइनल से ठीक पहले आसमान साफ ​​हुआ है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी है लेकिन फाइनल के दिन यानि शनिवार को बारिश आ सकती है। बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करने पड़े थे।   

भारत के लिए एशियाई खेल 2026 का अब तक का सबसे सफल दिन रहा, जिसमें उसने चार गोल्ड मेडल जीते। एशियाई खेलों के 12वें दिन भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को पुरुषों, महिलाओं और मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई। भारत के मुक्केबाजों ने भी तीन ब्रॉन्ज़ मेडल जीते; प्रिया घांघस, नरेंद्र बेरवाल और कपिल पोखरिया ने पोडियम पर जगह बनाई। लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह पक्की की। सुनील कुमार ने इस इवेंट में भारत के लिए कुश्ती में पहला मेडल (ब्रॉन्ज़) जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंच गई जिसने दक्षिण कोरिया को 2 . 0 से हराकर आठ साल बाद फाइनल में जगह बनाई।

इसे भी पढ़ें: Asian Games: पहलवान Sunil Kumar ने जीता Bronze Medal, कुश्ती में भारत का खाता खुला

भारत ने अब तक 60 मेडल जीते हैं, जिनमें 10 गोल्ड मेडल शामिल हैं, और वे टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसमें 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज़ शामिल है। अस्मिता डे महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के ब्रॉन्ज़ मेडल मुकाबले में हार गईं और ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने से चूक गईं। इस तरह उनका एशियाई खेलों का सफ़र बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। भारत की पुरुष और महिला स्क्वाश टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल एशियाई खेलों में पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँच गए।

गुरुवार को 13वें दिन भारत का अभियान रहेगा जिसमें खिलाड़ी 17 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ी तीरंदाज़ी, शूटिंग और बॉक्सिंग समेत कई मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। भारत बृहस्पतिवार को पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक को फिर जीवंत करेगा तो टीम की नजरें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने पर भी टिकी होंगी।  

इसे भी पढ़ें: Asian Games Shooting: Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने Trap Mixed Team में जीता Gold Medal

भारत की मजबूत टीम और श्रीलंका की दूसरी श्रेणी की टीम के बीच एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को होने वाले पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले खराब मौसम चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके कारण दोनों टीम क्वार्टर फाइनल का अपने-अपने मैच नहीं खेल पाई और उन्हें अभ्यास करने का भी मौका नहीं मिला। नागोया पहुंचने के बाद से भारी बारिश के कारण भारतीय टीम को ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है। सेमीफाइनल से ठीक पहले आसमान साफ ​​हुआ है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी है लेकिन फाइनल के दिन यानि शनिवार को बारिश आ सकती है। बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करने पड़े थे।  

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *