सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने रेप किया। बुजुर्ग टाफी दिलाने टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घटना के बाद बच्ची के घर लौटने पर उसके व्यवहार में बदलाव देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। अब पढ़िए पूरा मामला
परिजनों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले बच्ची मोहल्ले में अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां चाय की दुकान पर बैठे करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची को अपने पास बुलाया। आरोप है कि बुजुर्ग ने उसे 10 रुपए दिए और टॉफी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग बच्ची को ऐसी जगह ले गया, जहां आसपास कोई नहीं था। वहीं उसने बच्ची के साथ रेप किया। घटना के बाद बच्ची वापस घर पहुंची तो वह काफी परेशान और गुमसुम थी। परिजनों ने उसके व्यवहार में बदलाव देखकर कारण पूछा तो बच्ची ने उन्हें पूरी घटना बताई। पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराई
इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर कुतुबशेर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराई और मामले में आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV के आधार पर बुजुर्ग की पहचान की गई
पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने उसकी पहचान और घटना से संबंधित संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

