शुभमन गिल ने किया कमाल, किसी एक देश में सबसे तेज 2,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

शुभमन गिल ने किया कमाल, किसी एक देश में सबसे तेज 2,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Shubman Gill Record: शुभमन गिल ने भारत में वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया। जानें कितनी पारियों में हासिल किया मुकाम और डेसमंड हेंस, क्विंटन डी कॉक व हाशिम अमला से तुलना। 

India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर किया और भारत को जीत के लिए 406 रन का लक्ष्य दिया। वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज से मिले इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।

दरअसल, भारतीय कप्तान वनडे क्रिकेट में किसी एक देश में 2,000 रन पूरे करने के लिए सबसे कम पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भारत में यह उपलब्धि केवल 33 पारियों में हासिल की। उनके बाद वेस्टइंडीज में डेसमंड हेंस ने 36 पारियों में 2,000 रन पूरे किए। दक्षिण अफ्रीका में क्विंटन डी कॉक ने 37 पारियां लीं, जबकि हाशिम अमला ने 38 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। यह आंकड़े बताते हैं कि गिल ने घरेलू परिस्थितियों में वनडे क्रिकेट में कितनी तेज गति से रन बनाए और शुरुआती दौर में ही शानदार निरंतरता दिखाई। चारों बल्लेबाजों का यह रिकॉर्ड उनके असाधारण प्रदर्शन को दर्शाता है।

भारत के खिलाफ ऐसा करने वाली वेस्टइंडीज दूसरी टीम

तीन बल्लेबाजों कैरेबियाई बल्लेबाजों ( जॉन कैंपबेल, शाई होप और अमीर जांगू) ने बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया। इस तरह वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ एक ही वनडे पारी में तीन बल्लेबाजों द्वारा शतक लगाने वाली दूसरी टीम बन गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र देश था। उसने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में एक ही वनडे पारी में तीन बल्लेबाजों के शतक लगाए थे।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *