Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये दोनों टीमें इस सीजन 2 मैच पहले भी खेल चुकी हैं।
IPL 2026 Eliminator RR vs SRH: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम चार का टिकट हासिल कर लिया। इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के फैंस खुश हैं, लेकिन एलिमिनेटर से पहले टीम की टेंशन बढ़ चुकी है, क्योंकि उसका मुकाबला 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये वही टीम है तो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ्स में पहुंची है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका रिकॉर्ड दमदार है।
कौन खेलता है एलिमिनेटर?
आईपीएल 2026 में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर-1 खेलती हैं। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है। क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम का मुकाबला तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से होता है। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है।
राजस्थान रॉयल्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड ही ऐसा रहा है। आपको बता दें कि पिछले पांच मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद को हरा नहीं सकी है। आखिरी बार उन्होंने 2023 में एसआरएच को हराया था। इसके बाद 2024 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए और दोनों में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी। इसके बाद 2025 में एक मैच हुआ, जिसमें सनराइजर्स ने 44 रन से जीत दर्ज की। वहीं इस सीजन दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुईं और दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।
कड़ी टक्कर होने की उम्मीद
ऐसे में जिस तरीके से पिछले कुछ मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड रहा है, उसे देखते हुए टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। सनराइजर्स हैदराबद की सबसे बड़ी ताकत हेनरिक क्लासेन बनकर उभरे हैं, जिन्होंने अब तक 606 रन बना डाले हैं। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए हैं और वह 583 रन के साथ ऑरेंज कैप की रेस में 5वें स्थान पर हैं। हालांकि SRH के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी 550 रन से ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने 450 रन से ज्यादा रन बनाए हैं।
Sports – Patrika | CMS





