Dhruv Rathee On West Bengal CM Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वो बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। इसी बीच अब मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सुवेंदु पर तीखा हमला बोल दिया है। सुवेंदु अधिकारी को लेकर ध्रुव ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
सुवेंदु अधिकारी पर बोला हमला (Dhruv Rathee On West Bengal CM Suvendu Adhikari)
अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए ध्रुव राठी ने कहा- बंगाल के चीफ मिनिस्टर बने हैं और देश के इतिहास के ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो कैमरे पर रिश्वत लेते हुए पकड़े जा चुके हैं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं दोस्तो। इनका सच में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें ये कैमरे पर रिश्वत लेते हुए नजर आए।
ध्रुव राठी ने आगे बात करते हुए कहा कि सुवेंदु अधिकारी के इस स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो को बीजेपी ने खुद अपने आधिकारिक पेज पर शेयर किया था। पीएम मोदी भी कई बार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ इसी वीडियो को लेकर हमला बोलते हुए नजर आए थे। असल में बात ये है कि पांच साल पहले तक ये ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में ही थे। पीएम मोदी खुद इन्हें कई बार रिश्वत खोर कह चुके हैं।
सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही टीवी स्टार्स ने भी दी बधाई
शपथ ग्रहण के बाद, कई टीवी अभिनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता को बधाई दी। रूपाली गांगुली, स्मृति ईरानी और एल्विस यादव जैसी हस्तियों ने पश्चिम बंगाल 2026 चुनावों में उनकी जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने फेसबुक पर लिखा, “सुवेंदु दादा को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई।” उन्होंने आगे लिखा, “सालों बाद पहली बार बंगाल ने भयमुक्त होकर सांस ली है। बांग्ला के लिए एक नई सुबह – साहस, न्याय, विकास और गौरव की।” उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
स्मृति ईरानी ने भी दी बधाई
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ की तुलसी वीरानी उर्फ स्मृति ईरानी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर सुवेंदु अधिकारी के साथ की एक फोटो शेयर की और लिखा, “पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री।”


