Vijay thalapathy goat movie scene TN CM 2026: थलापति विजय (Vijay thalapathy) की तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक मजेदार चीजें सामने आ रही हैं। बता दें, फैंस उनके इत्तेफाकों को ढूंढ रहे हैं, पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग हर जगह विजय की जीत का ‘पहले से संकेत’ बता रहे हैं।
तमिलनाडु, CM यानी चीफ मिनिस्टर
साल 2024 में रिलीज हुई विजय की फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी GOAT का एक सीन इन दिनों खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सीन में विजय जिस कार से चलते हैं उसका नंबर है, TN07 CM 2026।
इतना ही नहीं, फैंस ने इसे तुरंत डिकोड किया TN यानी तमिलनाडु, CM यानी चीफ मिनिस्टर और 2026 यानी साल। बता दें, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि विजय ने पहले ही हिंट दे दी थी। तो दूसरे यूजर ने कहा कि सरकार ने फिल्म रोकी तो वो खुद सरकार बन गए, क्या ईश्वर ने खुद चुना तमिलनाडु का अगला नायक, वाह। वहीं अन्य ने लिखा कि “भाई टाइम ट्रैवलर है लेकिन मैं ये साबित नहीं कर सकता।” ये सीन फिल्म में 56 मिनट 42 सेकंड पर है।
पूजा हेगड़े ने भी एक पुरानी क्लिप शेयर की
बता दें, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी एक पुरानी क्लिप शेयर की जिसमें एक बोर्ड पर लिखा था, “इलेक्शन कौन जीतता है?” और पूजा विजय की तरफ इशारा करती हैं जबकि विजय शर्माते हैं। इसके साथ ही, पूजा ने कैप्शन में लिखा कि लगता है उन्होंने ये पहले ही बता दिया था।
इन सबके बीच, तृषा कृष्णन का एक पुराना इंटरव्यू भी खूब साझा हो रहा है जिसमें वो कहती हैं कि 10-15 साल में CM बनेंगी। अब जब तृषा और विजय दोनों का नाम साथ जुड़ रहा है तो फैंस इसे भी विजय की जीत से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, विजय की ये जीत सिनेमाई भी लग रही है और ऐतिहासिक भी और फैंस इसमें से हर जगह पहले से लिखी कहानी खोजने में लगे हुए हैं।


