श्रावस्ती में भाजपा विधायक ने अंबेडकर प्रतिमा की सफाई की:135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं संग दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

श्रावस्ती में भाजपा विधायक ने अंबेडकर प्रतिमा की सफाई की:135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं संग दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

श्रावस्ती:जनपद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सेवा, स्वच्छता और समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के श्रावस्ती विधानसभा विधायक राम फेरन पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ कटरा श्रावस्ती स्थित इंडियन बौद्ध विहार पहुंचे। उन्होंने श्रमदान कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। विधायक और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों, जिनमें समान समाज, अधिकारों की समानता, शिक्षा का महत्व और संविधान के प्रति निष्ठा शामिल है, को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विधायक राम फेरन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक विचारधारा हैं, जो हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाते है। उन्होंने जोर दिया कि डॉ. अंबेडकर का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षा, स्वच्छता और संवैधानिक मूल्यों को अपनाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. अंबेडकर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *