नागा में नेगेटिव किरदार के लिए Arjun Rampal को मिलेंगे करोड़ों रुपये, रिपोर्ट में 6 करोड़ की फीस का दावा!

नागा में नेगेटिव किरदार के लिए Arjun Rampal को मिलेंगे करोड़ों रुपये, रिपोर्ट में 6 करोड़ की फीस का दावा!
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग और विलेन के किरदारों को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में विलेन के रूप में उनके दमदार अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है। अब एक खबर सामने आई है, जिसमें अभिनेता के चाहने वालों को खुश कर दिया है।

फिल्म ‘नागा’ में विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल

खबरों के अनुसार, अर्जुन रामपाल ने मशहूर फिल्ममेकर अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘नागा’ के लिए हाथ मिला लिया है। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स को एक ऐसे विलेन की तलाश थी जो स्क्रीन पर बेहद दमदार दिखे और कई नामों पर विचार करने के बाद अर्जुन रामपाल को फाइनल किया गया। अनिल शर्मा और उनकी टीम ने अर्जुन के लिए एक बेहद शानदार और मास अपील वाला विलेन का किरदार तैयार किया है। अर्जुन को भी यह रोल काफी पसंद आया और उन्होंने फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी।
 

इसे भी पढ़ें: Orry ने Sara Ali Khan पर फिर बोला हमला, Simmba का जिक्र कर करियर पर कसा तंज

धुरंधर की सफलता के बाद बढ़ी फीस

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में उनके शानदार काम को देखते हुए अर्जुन रामपाल ने अपनी फीस बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म ‘नागा’ में विलेन का किरदार निभाने के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ऑफर की गई है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस फीस को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

इसे भी पढ़ें: King के सेट से Abhishek Bachchan का खूंखार लुक लीक! हाथ में शॉटगन और ग्रे ओवरकोट में ‘विलेन’ बने

विलेन बनकर अर्जुन रामपाल ने जीता फैंस का दिल

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ सीरीज में अपने निगेटिव रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज के पहले पार्ट में उनका रोल छोटा था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में उन्होंने मेजर इकबाल के खतरनाक किरदार से पूरी फिल्म में अपनी गहरी छाप छोड़ी। इस एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *