शिवहर में जर्जर सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति:मंत्री बोलीं-जल्द शुरू होगा काम,लोगों को मिलेगी सुविधा

शिवहर में जर्जर सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति:मंत्री बोलीं-जल्द शुरू होगा काम,लोगों को मिलेगी सुविधा

शिवहर जिले में वर्षों से उपेक्षित और जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। शिवहर की विधायक सह मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान लोगों ने सबसे अधिक सड़क समस्याओं की शिकायत की थी, जिसके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। मंत्री डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले कई महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत और निर्माण आवश्यक था, क्योंकि खराब सड़कों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का शहर से संपर्क प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि छह प्रमुख सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है और इनके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके अतिरिक्त, फतेहपुर-कतरवा-लालगढ़ मार्ग की लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क को भी स्वीकृति मिल गई है और इसकी फाइल आगे की प्रक्रिया के लिए बढ़ा दी गई है। मंत्री ने विश्वास जताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू उन्होंने यह भी बताया कि जिले की लगभग 20 सड़कें ऐसी थीं जिनका टेंडर विभिन्न कारणों से सफल नहीं हो पाया था। इन सभी को पुनः री-टेंडर के लिए भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सात निश्चय-3 योजना के तहत कटैया से आशोपुर तक लगभग 1.9 किलोमीटर लंबी सड़क को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सड़कों के संबंध में विस्तार से चर्चा डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि जनता द्वारा प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने के बाद से उनकी प्राथमिकता सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना रही है। उन्होंने बताया कि वे लगातार ग्रामीण कार्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। हाल ही में उन्होंने विभागीय मंत्री से भी मुलाकात कर जिले की सड़कों के संबंध में विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने दोहराया कि जिन सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है, उनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। वहीं, शेष 42 सड़कों के लिए भी विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। शिवहर जिले में वर्षों से उपेक्षित और जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। शिवहर की विधायक सह मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान लोगों ने सबसे अधिक सड़क समस्याओं की शिकायत की थी, जिसके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। मंत्री डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले कई महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत और निर्माण आवश्यक था, क्योंकि खराब सड़कों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का शहर से संपर्क प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि छह प्रमुख सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है और इनके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके अतिरिक्त, फतेहपुर-कतरवा-लालगढ़ मार्ग की लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क को भी स्वीकृति मिल गई है और इसकी फाइल आगे की प्रक्रिया के लिए बढ़ा दी गई है। मंत्री ने विश्वास जताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू उन्होंने यह भी बताया कि जिले की लगभग 20 सड़कें ऐसी थीं जिनका टेंडर विभिन्न कारणों से सफल नहीं हो पाया था। इन सभी को पुनः री-टेंडर के लिए भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सात निश्चय-3 योजना के तहत कटैया से आशोपुर तक लगभग 1.9 किलोमीटर लंबी सड़क को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सड़कों के संबंध में विस्तार से चर्चा डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि जनता द्वारा प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने के बाद से उनकी प्राथमिकता सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना रही है। उन्होंने बताया कि वे लगातार ग्रामीण कार्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। हाल ही में उन्होंने विभागीय मंत्री से भी मुलाकात कर जिले की सड़कों के संबंध में विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने दोहराया कि जिन सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है, उनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। वहीं, शेष 42 सड़कों के लिए भी विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *