Katrina Kaif जैसी ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये DIY फेस मास्क, जानिए बनाने से लेकर लगाने तक का तरीका

Katrina Kaif जैसी ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये DIY फेस मास्क, जानिए बनाने से लेकर लगाने तक का तरीका

Katrina Kaif DIY Oatmeal Face Mask: कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी स्किन का काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं, जिसका पता उनके इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट से चलता है। वे इंटरव्यू में DIY फेस मास्क शेयर करने के साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। आइए, अभिनेत्री के DIY फेस मास्क के फायदे और इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

कैटरीना कैफ स्किनकेयर सीक्रेट (Katrina Kaif Skincare Secret)

पिंकविला के अनुसार, कैटरीना कैफ की चमकती त्वचा का राज होममेड ओटमील फेस मास्क है, जिसे वे अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना पसंद करती हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक्ट्रेस ओटमील के साथ शहद का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

ध्यान दें, अगर आप एक्ट्रेस की तरह हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस फेस मास्क को अपनी स्किन रूटीन में शामिल करना चाहती हैं, तो इसे अपनी स्किन के प्रकार के अनुसार कस्टमाइज करें।

ड्राई स्किन के लिए: एक चम्मच ओट पाउडर में शहद, आधा चम्मच एलोवेरा जेल और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

एक्ने-प्रोन स्किन के लिए: दो चम्मच ओटमील में एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 10 मिनट लगाने के बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए: पके हुए ठंडे ओट्स में दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।

ओटमील फेस मास्क के फायदे (Benefits of Oatmeal Face Mask)

ओटमील फेस मास्क को स्किनकेयर में शामिल करने से चेहरा नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएट होता है, जिससे टैनिंग और डेड स्किन हट जाती है। वहीं, शहद स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाता है। इसके अलावा, ये DIY मास्क पोर्स को साफ करने, ऑयल कंट्रोल करने और पिंपल्स को रोकने में भी मददगार होता है।

हेल्दी स्किन के लिए जरूरी टिप्स 

स्किनकेयर के अलावा, हेल्दी स्किन के लिए हमेशा सोने से पहले मेकअप हटाकर ही सोएं।

फेमिना इंडिया के साथ एक रैपिड-फायर राउंड में, जब अभिनेत्री से पूछा गया कि वह मेकअप के साथ सोना पसंद करेंगी या सनस्क्रीन छोड़ना, तो उन्होंने जवाब दिया, “मेरे लिए मेकअप के साथ सोना सबसे बेकार चीज है। मैं कभी-कभार सनस्क्रीन छोड़ सकती हूं, लेकिन सोने से पहले मेकअप हटाना स्किन हेल्थ के लिए सबसे जरूरी नियम है।”

Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारी पर आधारित है। यदि आपको किसी सामग्री से एलर्जी है या त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसे अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने से पहले किसी त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) से परामर्श करने के बाद ही इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *