मगध महिला कॉलेज में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन:राज्यपाल बोले- एंबीशन और एस्पिरेशन दोनों में अंतर, आपके पास ज्ञान नहीं तो कोई इज्जत नहीं करेगा

मगध महिला कॉलेज में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन:राज्यपाल बोले- एंबीशन और एस्पिरेशन दोनों में अंतर, आपके पास ज्ञान नहीं तो कोई इज्जत नहीं करेगा

मगध महिला कॉलेज में आज वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। आज के वार्षिकोत्सव का थीम ‘उड़ान’ रखा गया था। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) मौजूद रहे। उनके आगमन पर मगध महिला कॉलेज के एनसीसी कैडेट द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस समारोह के दौरान कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट का लोकार्पण किया गया। आपके पास ज्ञान नहीं तो कोई आपकी इज्ज़त नहीं करेगा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि महिला शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना नाम बुलंद कर रहीं है। पढ़ाई हो या खेलकूद हर जगह अच्छा करने की कोशिश करनी चाहिए। फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। जिंदगी में कब किसे मौका मिले कोई नहीं जानता। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञान हमारे व्यक्तित्व का विकास करते है। अगर आपके पास ज्ञान नहीं तो कोई आपकी इज्ज़त नहीं करेगा। अगर आपने अपने ऊपर हंसने की काबिलियत नहीं है तो आप अच्छे नेता नहीं बन सकते। एंबीशन और एस्पिरेशन दोनों में अंतर होता है। इस अंतर को समझना जरूरी है। आर्मी में उन्होंने स्त्रियों की पक्षधरता की खूब वकालत की। रिसर्च के लिए शिक्षक को भेजा गया लंदन वहीं, कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं की उपलब्धियों समाज के बदलते सकारात्मक परिदृश्य का प्रतीक हैं। समय को वर्तमान में ही पहचाने की आवश्यकता होती है वरना वह हाथ से निकल जाता है। उन्होंने छात्राओं को टीमवर्क, पारिस्थितिक जीवन शैली और खाद्य प्रणाली को ध्यान में रखने की सलाह दी। पटना विश्वविद्यालय की गतिविधियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पटना विश्वविद्यालय पूरे बिहार में एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जहां डिजिटल स्टूडियो की व्यवस्था है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरी तरह से लागू है। रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए यहां के एक शिक्षक को एक महीने के लिए लंदन भी भेजा गया है। मगध महिला कॉलेज में आज वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। आज के वार्षिकोत्सव का थीम ‘उड़ान’ रखा गया था। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) मौजूद रहे। उनके आगमन पर मगध महिला कॉलेज के एनसीसी कैडेट द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस समारोह के दौरान कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट का लोकार्पण किया गया। आपके पास ज्ञान नहीं तो कोई आपकी इज्ज़त नहीं करेगा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि महिला शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना नाम बुलंद कर रहीं है। पढ़ाई हो या खेलकूद हर जगह अच्छा करने की कोशिश करनी चाहिए। फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। जिंदगी में कब किसे मौका मिले कोई नहीं जानता। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञान हमारे व्यक्तित्व का विकास करते है। अगर आपके पास ज्ञान नहीं तो कोई आपकी इज्ज़त नहीं करेगा। अगर आपने अपने ऊपर हंसने की काबिलियत नहीं है तो आप अच्छे नेता नहीं बन सकते। एंबीशन और एस्पिरेशन दोनों में अंतर होता है। इस अंतर को समझना जरूरी है। आर्मी में उन्होंने स्त्रियों की पक्षधरता की खूब वकालत की। रिसर्च के लिए शिक्षक को भेजा गया लंदन वहीं, कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं की उपलब्धियों समाज के बदलते सकारात्मक परिदृश्य का प्रतीक हैं। समय को वर्तमान में ही पहचाने की आवश्यकता होती है वरना वह हाथ से निकल जाता है। उन्होंने छात्राओं को टीमवर्क, पारिस्थितिक जीवन शैली और खाद्य प्रणाली को ध्यान में रखने की सलाह दी। पटना विश्वविद्यालय की गतिविधियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पटना विश्वविद्यालय पूरे बिहार में एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जहां डिजिटल स्टूडियो की व्यवस्था है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरी तरह से लागू है। रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए यहां के एक शिक्षक को एक महीने के लिए लंदन भी भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *