शराबबंदी पर अनंत सिंह बोले, मैंने अपनी राय रखी:मैं सरकार का मालिक नहीं, कोई नहीं मानते तो मैं क्या करूं; पहले कहा था- शराबबंदी खत्म हो

शराबबंदी पर अनंत सिंह बोले, मैंने अपनी राय रखी:मैं सरकार का मालिक नहीं, कोई नहीं मानते तो मैं क्या करूं; पहले कहा था- शराबबंदी खत्म हो

विधायक दल के नेता चुनने के लिए सीएम हाउस में जदयू नेताओं की बैठक हुई। जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बिहार में शराबबंदी को लेकर कहा कि मैंने सिर्फ राज्य में शराबबंदी की वास्तविक स्थिति को सामने रखा है। यह मेरी व्यक्तिगत राय है। मैं सरकार नहीं हूं। जो बात मुझे सही लगती है, वही कहता हूं। शराबबंदी मैं झूठ नहीं बोलता। सीएम सम्राट चौधरी की ओर से शराबबंदी कानून को जारी रखने की बात पर अनंत सिंह ने कहा कि सरकार जो निर्णय लेगी, वही अंतिम होगा, लेकिन मेरी तरह सोचने और बोलने वाले बहुत लोग हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले अनंत सिंह ने कहा था कि शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। शराबबंदी की वजह से यहां के युवा गलत नशा कर रहे हैं। नीतीश जिसे चुनेंगे, वो ही विधायक दल का नेता होगा अनंत सिंह ने विधायक दल के नेता के चयन को लेकर भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि नेता चुनने का अधिकार पूरी तरह नीतीश कुमार के पास है और वे जिस व्यक्ति को चुनेंगे, वही विधायक दल का नेता होगा। वहीं, इसके अलावा अनंत सिंह ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी को इस बार 200 सीटों का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। विधायकों को इसी हिसाब से मेहनत करनी होगी।
बैठक में निशांत की चर्चा नहीं हुई अनंत ने ये भी कहा कि बैठक में निशांत कुमार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई और न ही नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में उनका कोई जिक्र किया। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने आगामी दिनों में जनता के बीच बड़े पैमाने पर यात्रा करने की भी बात कही। अनंत सिंह के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कहा कि वे पहले से ज्यादा व्यापक स्तर पर बिहार के लोगों के बीच जाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। इसे पार्टी की चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। विधायक दल के नेता चुनने के लिए सीएम हाउस में जदयू नेताओं की बैठक हुई। जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बिहार में शराबबंदी को लेकर कहा कि मैंने सिर्फ राज्य में शराबबंदी की वास्तविक स्थिति को सामने रखा है। यह मेरी व्यक्तिगत राय है। मैं सरकार नहीं हूं। जो बात मुझे सही लगती है, वही कहता हूं। शराबबंदी मैं झूठ नहीं बोलता। सीएम सम्राट चौधरी की ओर से शराबबंदी कानून को जारी रखने की बात पर अनंत सिंह ने कहा कि सरकार जो निर्णय लेगी, वही अंतिम होगा, लेकिन मेरी तरह सोचने और बोलने वाले बहुत लोग हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले अनंत सिंह ने कहा था कि शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। शराबबंदी की वजह से यहां के युवा गलत नशा कर रहे हैं। नीतीश जिसे चुनेंगे, वो ही विधायक दल का नेता होगा अनंत सिंह ने विधायक दल के नेता के चयन को लेकर भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि नेता चुनने का अधिकार पूरी तरह नीतीश कुमार के पास है और वे जिस व्यक्ति को चुनेंगे, वही विधायक दल का नेता होगा। वहीं, इसके अलावा अनंत सिंह ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी को इस बार 200 सीटों का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। विधायकों को इसी हिसाब से मेहनत करनी होगी।
बैठक में निशांत की चर्चा नहीं हुई अनंत ने ये भी कहा कि बैठक में निशांत कुमार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई और न ही नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में उनका कोई जिक्र किया। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने आगामी दिनों में जनता के बीच बड़े पैमाने पर यात्रा करने की भी बात कही। अनंत सिंह के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कहा कि वे पहले से ज्यादा व्यापक स्तर पर बिहार के लोगों के बीच जाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। इसे पार्टी की चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *