526 ग्राम MD के साथ एक आरोपी पकड़ा:सप्लाई देने के लिए आया था, पुलिस टीम कर रही मामले को लेकर पूछताछ

526 ग्राम MD के साथ एक आरोपी पकड़ा:सप्लाई देने के लिए आया था, पुलिस टीम कर रही मामले को लेकर पूछताछ

अवैध नशा तस्करों व गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर पुलिस ने अवैध MD ड्रग के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने करते 526 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में सीवरों की ढाणी काकेलाव निवासी विक्रम विश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद एमडी ड्रग्स की सप्लाई जोधपुर के चर्चित वासुदेव इसराणी हत्याकांड के आरोपी भोमाराम बिश्नोई उर्फ भीमसागर द्वारा की गई थी। उल्लेखनीय है कि वासुदेव इसराणी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग के शूटरों और उनके साथियों पर फिरौती नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विक्रम विश्नोई यह एमडी ड्रग्स सजाड़ा लूणी निवासी पवन जांगिड़ को सप्लाई करने वाला था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी से एमडी ड्रग्स के खरीद-फरोख्त नेटवर्क, सप्लायरों और संभावित ग्राहकों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *