Prateek Yadav Death: सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा मच गया जब खबर आई कि अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें तड़के सुबह हॉस्पिटल लेकर जाया गया था लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब उनका पोस्टमार्टम हो चुका है जिसकी रिपोर्ट का हर कोई इंतजार कर रहा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि आखिर कैसे प्रतीक यादव की मौत हुई है? अब इसी बीच उनकी पुरानी फोटोज और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे है।
वैसे तो उनका सीधा कनेक्शन कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं रहा, लेकिन उनकी एक फोटो है जो सामने आई है। जिसमें वह एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए प्रतीक ने एक खास मैसेज लिखा था।
प्रतीक यादव और आदित्य रॉय कपूर की फोटो (Prateek Yadav Death)
प्रतीक यादव लखनऊ के फिटनेस जगत में काफी पॉपुलर थे और खबरों के मुताबिक वह “द फिटनेस प्लैनेट” नाम से एक जिम चलाते थे। वह अक्सर हेल्थ, बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस से जुड़ी चीजों में ही अपना टाइम बिताते थे। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव को गानों और फिल्मों का भी शोक था। उन्होंने कुछ समय पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जो मुंबई में आयोजित ‘लोलापालूजा’ (Lollapalooza) म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान की है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें गाने पसंद थे जिस वजह से वह इस कॉन्सर्ट में पहुंचे थे।
प्रतीक यादव उस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक मैसेज भी लिखा था। उन्होंने आदित्य रॉय की तारीफ की थी और लिखा था- He’s such a nice guy (वह बहुत अच्छे इंसान हैं)। लोलापालूजा फेस्टिवल में आदित्य रॉय कपूर के अलावा बॉलीवुड जगत की कई अन्य हस्तियां और टॉप कंटेंट क्रिएटर्स भी शामिल हुए थे, जिसमे से एक प्रतीक यादव भी थे।

प्रतीक और अपर्णा की शादी में हुए थे अमिताभ बच्चन शामिल (Prateek yadav Aparna Yadav husband)
बता दें, प्रतीक यादव और अपर्णा ने साल 2011 में इटावा जिले के सैफई में एक ग्रैंड शादी की थी। इनकी शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे थे। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद देते हुए स्टेज पर तस्वीर भी क्लिक कराई थी।
प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव सालों तक राजनीतिक रूप से सक्रिय रहीं है, उन्होंने साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ छावनी से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। बाद में, 2022 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और 2024 में उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


