Khan Sir Anjana Om Kashyap online teachers controversy: देश की ऑनलाइन शिक्षा की दुनिया इन दिनों सिर्फ परीक्षाओं या पढ़ाई की वजह से नहीं, बल्कि एक बहुत बड़े और हाई-प्रोफाइल विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और देश के लोकप्रिय यूट्यूब शिक्षकों (YouTube Teachers) के बीच शुरू हुई वैचारिक जंग अब सोशल मीडिया पर एक बड़े संग्राम का रूप ले चुकी है।
इस पूरे विवाद के केंद्र में हमेशा की तरह पटना के चर्चित और लाखों छात्रों के चहेते ‘खान सर’ बने हुए हैं। एक तरफ जहां ऑनलाइन एजुकेशन की कार्यशैली को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ खान सर से जुड़ा एक बेहद मजेदार पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस तनावपूर्ण माहौल में भी लोगों को हंसने का मौका दे दिया है।
अंजना ओम कश्यप के तीखे बयान से भड़का विवाद (Khan Sir Anjana Om Kashyap online teachers controversy)
इस पूरे विवाद की चिंगारी तब सुलगी जब एक टीवी डिबेट के दौरान पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि कुछ ऑनलाइन शिक्षक बच्चों को गंभीर शिक्षा देने से ज्यादा अपनी लोकप्रियता बढ़ाने, व्यूज बटोरने और कॉमेडी करने पर फोकस करते हैं। अंजना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया और यूट्यूब शिक्षकों के समर्थकों ने टीवी मीडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

इसी कड़ी में खान सर का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बेहद कड़े लहजे में कहा कि ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते और गलत बात का खुलकर विरोध करना जानते हैं। खान सर ने स्वाभिमान से कहा, “हमने अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर यह पहचान बनाई है, हम किसी दलाली या समझौते के सहारे आगे नहीं बढ़े हैं।” उनके इस बयान को छात्रों ने हाथों-हाथ लिया। देखते ही देखते यह बहस कोचिंग संस्थानों के बड़े-बड़े दावों, करोड़ों के टर्नओवर और रिजल्ट्स की पारदर्शिता जैसे गंभीर मुद्दों तक पहुंच गई।
खान सर का पुराना वीडियो हुआ वायरल (Khan Sir first crush Raveena Tandon viral video)
एक तर गरमागरम का माहौल है तो वहीं खान सर का एक ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) का पुराना वीडियो फिर से ट्रेंड करने लगा है। इस शो में खान सर के साथ मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास और बिजनेस कोच विवेक बिंद्रा जैसे दिग्गज भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान जब कपिल शर्मा ने हल्के-फुल्के अंदाज में खान सर की टांग खींचते हुए पूछा, “सर, क्या बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी आपको सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं?”
खान सर ने बयां किया था दिल का हाल
यह सवाल सुनते ही हमेशा देश और दुनिया के गंभीर मुद्दों पर बेबाकी से बोलने वाले खान सर अचानक हंसने लगे। उन्होंने बेहद शर्म और झिझक के साथ मुस्कुराते हुए हामी भरी और कैमरे के सामने कुबूल किया, “हां, मुझे रवीना टंडन जी बहुत पसंद हैं, वह बहुत अच्छी लगती हैं। सच कहें तो वह मेरा पहला प्यार और पहला क्रश रही हैं।” खान सर का यह मासूम अंदाज देखकर खुद कपिल शर्मा और शो में मौजूद बाकी मेहमान लोटपोट हो गए थे।
खान सर आज अपनी अनूठी और सरल भाषा में पढ़ाने की शैली के लिए देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षक माने जाते हैं। वर्तमान में चल रहे विवाद के बीच, उनका यह पुराना और मजेदार वीडियो एक बार फिर से लाखों दिल जीत रहा है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं।


