Iran US Israel War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरानी मीडिया पर पढ़े गए एक बयान में देश की सशस्त्र सेना ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर उन पर किसी भी तरह का हमला होता है, तो वह पूरी ताकत से जवाब देंगे।
IRGC प्रवक्ता का सख्त बयान
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के केंद्रीय मुख्यालय खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी (Ebrahim Zolfaghari) का बयान ईरानी मीडिया ने पढ़ा और दिखाया। बयान में कहा गया कि अगर ईरान के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई होती है, तो सशस्त्र सेनाएं तुरंत तय किए गए लक्ष्यों पर बड़े पैमाने पर हमला करेंगी।
बच्चों की हत्या करने वालों के लिए सख्त
इसके साथ ही बयान में इजरायल को बच्चों की हत्या करने वाला शासन बताते हुए कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया गया और उसे कड़ा सबक सिखाने की बात कही गई।
अमेरिका और इजरायल को मिली खुली चेतावनी
ईरानी सेना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका या इज़रायल ने हमला किया, तो उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया कि ईरान पहले से कहीं अधिक सख्त जवाब देने के लिए तैयार है।
युद्धविराम की चर्चाओं के बीच तनाव
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। वहीं ईरान के साथ तनाव की स्थिति में बातचीत अभी भी अस्थिर बनी हुई है।
बातचीत पर अनिश्चितता
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता में अनिश्चितता बनी हुई है और कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। व्हाइट हाउस की तरफ से भी कुछ कूटनीतिक यात्राओं को फिलहाल टाल दिया गया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री के अनुसार, ईरान ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह आगे की वार्ता में शामिल होगा या नहीं।


