बालाघाट जिले के परसवाड़ा में एक एम्बुलेंस में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। घटना आज सोमवार सुबह लगभग 4-5 बजे ग्राम खर्रा के पास हुई। एम्बुलेंस एक पेड़ से टकराकर पलट गई, जिसके बाद एंबुलेंस में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर नागपुर से एक मरीज को परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम संतरीटोला छोड़ने आया था। संतरीटोला निवासी कमलेश कुशरे ने बताया कि उनके साथी का नागपुर में एक्सीडेंट हुआ था, जिसे लेकर वे सोमवार रात करीब 2 बजे इसी एम्बुलेंस से गांव पहुंचे थे। मरीज को छोड़ने के बाद चालक वहीं सो गया था, लेकिन कब वहां से निकला, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। एम्बुलेंस परसवाड़ा से मंडला की ओर लौट रही थी। ग्राम खर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और तुरंत आग लग गई। पलटने के कारण ड्राइवर वाहन में फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस में फंसा ड्राइवर जिंदा जला बालाघाट-मंडला रोड पर जलती हुई एम्बुलेंस और उसमें फंसे चालक को राहगीरों ने देखा। उन्होंने तुरंत परसवाड़ा पुलिस को सूचना दी। हालांकि, जब तक पुलिस और लोग मौके पर पहुंचते, काफी देर हो चुकी थी और चालक पूरी तरह जल चुका था। प्रथम दृष्टया घटना वाहन की तेज गति के कारण हुई प्रतीत होती है। घटनास्थल पर एम्बुलेंस के दूर तक घसीटने और पेड़ से टकराने के निशान मिले हैं, जो तेज रफ्तार की ओर इशारा करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः चालक को नींद का झोंका आने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह डेढ़ महीने के भीतर वाहन में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 27 मार्च की रात को एक ही परिवार के तीन सदस्य-ससुर, बहू और पोता- कार पलटने के बाद लगी आग में जिंदा जल गए थे। ये खबर भी पढ़े… गड्ढे में गिरी कार, ससुर-बहू और पोता जिंदा जले: बालाघाट में अंदर फंसे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला बालाघाट में एक चलती कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इससे उसमें आग लग गई, जो इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। दोनों को पड़ोसी जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…


