Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकनी में 12 अक्टूबर को एक युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या (Son commits suicide) कर ली। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने शिक्षक पिता से 5 हजार रुपए की मांग की थी। पिता के पास कैश न होने के कारण वह दूसरे बेटा से रुपए दिलवा रहा था। इस बात से वह नाराज हो गया था। उसने पिता को कहा कि आप दूसरे से मुझे पैसे दिलवा रहे हैं, अब से मैं खुद कमा लूंगा, आपको देने की जरूरत नहीं। इसके बाद शिक्षक स्कूल चला गया। इधर बेटे ने कीटनाशक सेवन कर लिया। इसकी जानकारी परिजन ने पिता को फोन पर दी थी।

सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना अंतर्गत ग्राम चिकनी प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक दयाराम गोंड़ का बड़ा बेटा कृष्णा सिंह की शादी हो चुकी है। इसके अलावा एक और बेटा तथा 2 बेटियां हैं। 12 अक्टूबर को कृष्णा ने शराब (Drunken son) पी रखी थी। दोपहर करीब 1.30 बजे उसने अपने पिता से 5 हजार रुपए की मांग की। इस पर शिक्षक पिता ने कहा कि अभी पॉकेट में कैश पैसा नहीं है।

मोबाइल में है, इसी बीच दूसरा लडक़ा संतोष वहां आ गया। शिक्षक ने अपने दूसरे बेटे संतोष से कहा कि पैसा रखे हो तो इसे 5 हजार रुपए दे दो। इस बात पर कृष्णा नाराज हो गया और कहा कि आप दूसरे से पैसा दिलवा रहे हो, खुद से नहीं दे सकते हो। मुझे अब से पैसा मत देना, मैं कमा खा लूंगा। तब पिता ने कहा कि ठीक है कमा खा लेना, बोलते हुए ड्यूटी चला गया।

Commits suicide case: फोन पर मिली सूचना, कीटनाशक पी लिया

शिक्षक पिता के स्कूल चले जाने के बाद परिजन ने दोपहर करीब 3.30 बजे उन्हें फोन कर जानकारी दी कि कृष्णा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है, हम उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जा रहे हैं। प्रतापपुर अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ने उसे मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *