दरभंगा में नाबालिग को बंधक बनाकर शोषण का आरोप:आर्केस्ट्रा की लड़कियों ने आरोपी के घर किया हंगामा, कहा- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग हो रही

दरभंगा में नाबालिग को बंधक बनाकर शोषण का आरोप:आर्केस्ट्रा की लड़कियों ने आरोपी के घर किया हंगामा, कहा- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग हो रही

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडासराय मोहल्ले में आज एक इवेंट शो (आर्केस्ट्रा) टीम से जुड़ी कई युवतियां एक युवक के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इन्होंने युवकपर नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में रखने, उसका शोषण करने और कथित तौर पर गलत धंधे में धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के भच्छी गांव निवासी कृष्ण कन्हैया उर्फ राधेश्याम, पिता राजेश लाल देव पर इन्होंने आरोप लगाया है। आर्केस्ट्रा टीम की युवतियों का आरोप है कि 28 मई की रात वह उनकी टीम से जुड़ी एक नाबालिग लड़की को बहेड़ी इलाके के एक होटल के पास से जबरन अपने साथ ले गया था। इसके बाद से लड़की का कोई स्पष्ट पता नहीं चल रहा था। पीड़ित पक्ष की लड़कियों ने बताया कि कई दिनों तक खोजबीन करने और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाने के बाद आरोपी के बहादुरपुर स्थित ठिकाने का पता चला। इसके बाद वे पंडासराय स्थित उसके घर पहुंचीं और लड़की को वापस करने की मांग करने लगीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हंगामे का रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान आर्केस्ट्रा टीम की कई युवतियां पुलिस गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं और नाबालिग लड़की की तत्काल बरामदगी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक लड़की को सुरक्षित बरामद नहीं किया जाता, तब तक केवल आरोपी को हिरासत में लेने से मामले का समाधान नहीं होगा। कुछ समय के लिए पुलिस और प्रदर्शन कर रही युवतियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी रही। वाहन चालक पर दुर्व्यवहार का आरोप हंगामे के दौरान एक और विवाद सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना के गाड़ी के ड्राइवर ने मारपीट की धमकी दी। संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप मौके पर पहुंची इवेंट शो की संचालिका कविता ने दावा किया कि नाबालिग लड़की को जबरन अपने पास रखकर उसका लगातार शोषण किया जा रहा था। संचालिका का आरोप है कि लड़की को विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था और कथित तौर पर ग्राहकों के संपर्क में लाया जाता था। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप आर्केस्ट्रा टीम की युवतियों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और बाद में उन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी ने लड़की से शादी करने की कही बात आरोपी कृष्ण कन्हैया कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित युवती से विधिवत शादी की है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार का अवैध धंधा नहीं करते हैं, बल्कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ इस घर में रहते हैं, जहां उनकी पत्नी, भाई, भाभी और दो बच्चे भी रहते हैं। कृष्ण कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की जा रही है। दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडासराय मोहल्ले में आज एक इवेंट शो (आर्केस्ट्रा) टीम से जुड़ी कई युवतियां एक युवक के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इन्होंने युवकपर नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में रखने, उसका शोषण करने और कथित तौर पर गलत धंधे में धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के भच्छी गांव निवासी कृष्ण कन्हैया उर्फ राधेश्याम, पिता राजेश लाल देव पर इन्होंने आरोप लगाया है। आर्केस्ट्रा टीम की युवतियों का आरोप है कि 28 मई की रात वह उनकी टीम से जुड़ी एक नाबालिग लड़की को बहेड़ी इलाके के एक होटल के पास से जबरन अपने साथ ले गया था। इसके बाद से लड़की का कोई स्पष्ट पता नहीं चल रहा था। पीड़ित पक्ष की लड़कियों ने बताया कि कई दिनों तक खोजबीन करने और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाने के बाद आरोपी के बहादुरपुर स्थित ठिकाने का पता चला। इसके बाद वे पंडासराय स्थित उसके घर पहुंचीं और लड़की को वापस करने की मांग करने लगीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हंगामे का रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान आर्केस्ट्रा टीम की कई युवतियां पुलिस गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं और नाबालिग लड़की की तत्काल बरामदगी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक लड़की को सुरक्षित बरामद नहीं किया जाता, तब तक केवल आरोपी को हिरासत में लेने से मामले का समाधान नहीं होगा। कुछ समय के लिए पुलिस और प्रदर्शन कर रही युवतियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी रही। वाहन चालक पर दुर्व्यवहार का आरोप हंगामे के दौरान एक और विवाद सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना के गाड़ी के ड्राइवर ने मारपीट की धमकी दी। संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप मौके पर पहुंची इवेंट शो की संचालिका कविता ने दावा किया कि नाबालिग लड़की को जबरन अपने पास रखकर उसका लगातार शोषण किया जा रहा था। संचालिका का आरोप है कि लड़की को विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था और कथित तौर पर ग्राहकों के संपर्क में लाया जाता था। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप आर्केस्ट्रा टीम की युवतियों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और बाद में उन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी ने लड़की से शादी करने की कही बात आरोपी कृष्ण कन्हैया कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित युवती से विधिवत शादी की है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार का अवैध धंधा नहीं करते हैं, बल्कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ इस घर में रहते हैं, जहां उनकी पत्नी, भाई, भाभी और दो बच्चे भी रहते हैं। कृष्ण कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *