बेगूसराय के मटिहानी से आरजेडी विधायक विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं है। कोई भी वादा पूरा नहीं कर रही है, लेकिन हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती कर दी गई। आरजेडी के सभी विधायक सरकारी घर और सुरक्षा गार्ड वापस कर देंगे। मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोगो सिंह ने कहा कि बिहार में तानाशाह हिटलर की सरकार चल रही है। यहां शिक्षा की हालत बद से बदतर है, स्वास्थ्य की हालत बदतर है, विकास के काम बंद पड़े हैं। चुनाव में जीविका दीदी के खाते में 10-10 हजार रुपए देकर वोट की चोरी की गई। चुनाव के 9 महीना हो चुके हैं, अभी तक जीविका दीदी के खाते में बकाया 1.90 लाख नहीं भेजा गया है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तेजस्वी यादव का सुरक्षा गार्ड हटाया गया। लालू यादव मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। जनता का ध्यान भटकाने के लिए पहले उनके आवास को खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया। सबको पता है यह नोटिस सिर्फ एक नाटक है। तेजस्वी यादव के बेटे का जन्मदिन दिल्ली में मनाया जा रहा था। वे सपरिवार दिल्ली में थे, वहीं से लालू यादव सिंगापुर चले गए। उनकी गैरमौजूदगी में बिहार सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। सरकार को बिहार की जनता ने चुना है। मुख्यमंत्री ईमानदारी से समीक्षा करें। जरूरत के अनुसार सुरक्षा मिलनी चाहिए बोगो सिंह ने आगे कहा कि जाति, धर्म और दल का चश्मा पहनने से उनका व्यक्तित्व दागदार हो रहा है। नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उनके लिए पांच एकड़ जमीन का बंगला और जेड श्रेणी की सुरक्षा, क्योंकि उन्हें भूत पकड़ रहा था। बिहार सरकार के ही एजेंसी उनके हिसाब से रिपोर्ट दे रही है कि लालू यादव को कोई खतरा नहीं है। यह स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों कर रहे हैं। बिहार किसी की जागीर नहीं है, यह 14 करोड़ जनता की जागीर है। इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री ईमानदारी से सुरक्षा सलाहकार कमेटी की समीक्षा करें, तराजू में वजन इधर-उधर नहीं होना चाहिए। नीतीश कुमार, लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव को जरूरत के अनुसार सुरक्षा मिले। आलाकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं आरजेडी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार को दिल्ली जाने के लिए रनवे तक गाड़ी ले जाने की सुविधा है, जबकि वह चंगा है। लालू जी बीमार हैं तो वह पैदल जाएंगे, यह भारत सरकार और बिहार सरकार के शासन की हिटलर व्यवस्था है। हम लोग अपने नेता के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जिस समय आदेश होगा, राजद के सभी विधायक सरकारी घर और गार्ड वापस कर देंगे। बिहार की जनता ने हमें चुनने का काम किया है, जनता के भरोसे ही सुरक्षा में रहेंगे। जनता के घरों में रहकर अपना जीवन निर्वाह करेंगे। हमारे नेता की सुरक्षा पर एनडीए के लोग हमला कर रहे हैं। एनडीए के कुछ बुलडॉग सरकार का पक्ष रखने का काम कर रहे हैं। उन बुलडॉग को हम कहना चाहते हैं कि ईमानदारी से समीक्षा करो। बोगो सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को जेड श्रेणी, लालू यादव और राबड़ी देवी को वाय श्रेणी क्यों है। तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं, उनका सुरक्षा गार्ड वापस ले लिया गया है। हम 24 घंटा तैयार बैठे हैं, पार्टी का जिस दिन निर्णय होगा, हम सरकारी घर और गार्ड वापस कर देंगे। बेगूसराय के मटिहानी से आरजेडी विधायक विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं है। कोई भी वादा पूरा नहीं कर रही है, लेकिन हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती कर दी गई। आरजेडी के सभी विधायक सरकारी घर और सुरक्षा गार्ड वापस कर देंगे। मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोगो सिंह ने कहा कि बिहार में तानाशाह हिटलर की सरकार चल रही है। यहां शिक्षा की हालत बद से बदतर है, स्वास्थ्य की हालत बदतर है, विकास के काम बंद पड़े हैं। चुनाव में जीविका दीदी के खाते में 10-10 हजार रुपए देकर वोट की चोरी की गई। चुनाव के 9 महीना हो चुके हैं, अभी तक जीविका दीदी के खाते में बकाया 1.90 लाख नहीं भेजा गया है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तेजस्वी यादव का सुरक्षा गार्ड हटाया गया। लालू यादव मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। जनता का ध्यान भटकाने के लिए पहले उनके आवास को खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया। सबको पता है यह नोटिस सिर्फ एक नाटक है। तेजस्वी यादव के बेटे का जन्मदिन दिल्ली में मनाया जा रहा था। वे सपरिवार दिल्ली में थे, वहीं से लालू यादव सिंगापुर चले गए। उनकी गैरमौजूदगी में बिहार सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। सरकार को बिहार की जनता ने चुना है। मुख्यमंत्री ईमानदारी से समीक्षा करें। जरूरत के अनुसार सुरक्षा मिलनी चाहिए बोगो सिंह ने आगे कहा कि जाति, धर्म और दल का चश्मा पहनने से उनका व्यक्तित्व दागदार हो रहा है। नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उनके लिए पांच एकड़ जमीन का बंगला और जेड श्रेणी की सुरक्षा, क्योंकि उन्हें भूत पकड़ रहा था। बिहार सरकार के ही एजेंसी उनके हिसाब से रिपोर्ट दे रही है कि लालू यादव को कोई खतरा नहीं है। यह स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों कर रहे हैं। बिहार किसी की जागीर नहीं है, यह 14 करोड़ जनता की जागीर है। इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री ईमानदारी से सुरक्षा सलाहकार कमेटी की समीक्षा करें, तराजू में वजन इधर-उधर नहीं होना चाहिए। नीतीश कुमार, लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव को जरूरत के अनुसार सुरक्षा मिले। आलाकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं आरजेडी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार को दिल्ली जाने के लिए रनवे तक गाड़ी ले जाने की सुविधा है, जबकि वह चंगा है। लालू जी बीमार हैं तो वह पैदल जाएंगे, यह भारत सरकार और बिहार सरकार के शासन की हिटलर व्यवस्था है। हम लोग अपने नेता के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जिस समय आदेश होगा, राजद के सभी विधायक सरकारी घर और गार्ड वापस कर देंगे। बिहार की जनता ने हमें चुनने का काम किया है, जनता के भरोसे ही सुरक्षा में रहेंगे। जनता के घरों में रहकर अपना जीवन निर्वाह करेंगे। हमारे नेता की सुरक्षा पर एनडीए के लोग हमला कर रहे हैं। एनडीए के कुछ बुलडॉग सरकार का पक्ष रखने का काम कर रहे हैं। उन बुलडॉग को हम कहना चाहते हैं कि ईमानदारी से समीक्षा करो। बोगो सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को जेड श्रेणी, लालू यादव और राबड़ी देवी को वाय श्रेणी क्यों है। तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं, उनका सुरक्षा गार्ड वापस ले लिया गया है। हम 24 घंटा तैयार बैठे हैं, पार्टी का जिस दिन निर्णय होगा, हम सरकारी घर और गार्ड वापस कर देंगे।


