नालंदा जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिलाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों के साथ एक अहम और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चापाकलों की मरम्मत और पूरी तरह से खराब हो चुके चापाकलों को हटाने के संबंध में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी प्रमंडल (बिहारशरीफ और हिलसा) को कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पीएचईडी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि 2 जून से पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘विशेष चापाकल मरम्मती अभियान’ की शुरुआत की जाए। विभाग को अल्टीमेटम दिया गया है कि इस विशेष अभियान के तहत 15 जून तक हर हाल में सभी आंशिक रूप से खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही, जो चापाकल पूरी तरह से खराब हो चुके हैं, उन्हें उखाड़कर सुरक्षित रूप से भंडारित करने का आदेश दिया गया है। इस अभियान को धरातल पर सफल बनाने के लिए सभी पंचायतों के कर्मियों, विकास मित्रों और कार्यपालक सहायकों (पंचायत) के माध्यम से खराब चापाकलों की सूची प्राप्त कर काम करने का निर्देश दिया गया है। वार्ड वार सर्वे और मरम्मती दलों की संख्या में होगी वृद्धि समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बिहारशरीफ प्रमंडल में कुल 14,297 चापाकल स्थापित हैं, जिनमें 1,434 आंशिक रूप से खराब और 113 पूरी तरह बेकार चिह्नित किए गए हैं। वर्तमान में 829 की मरम्मत की जा चुकी है। वहीं, हिलसा प्रमंडल में कुल 9,624 चापाकल हैं, जिनमें 1,444 आंशिक और 212 पूरी तरह खराब चिह्नित हैं और 902 को ठीक किया जा चुका है। वर्तमान में विभिन्न प्रखंडों में एक या दो मरम्मती दल ही काम कर रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिया है कि चापाकलों का वार्डवार सर्वे कराकर स्पष्ट आंकड़ा तैयार किया जाए। इसके साथ ही 12 से अधिक पंचायत वाले बड़े प्रखंडों में 5-5 मरम्मती दल और अन्य छोटे प्रखंडों में 3-3 मरम्मती दल लगाकर मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। शिकायत के लिए 24 घंटे कार्यरत रहेगा टॉल फ्री नंबर अप्रत्याशित गर्मी को देखते हुए आम लोगों की पेयजल और नल-जल से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। 24 घंटे कार्यरत रहने वाला टॉल फ्री नंबर 18001231121 जारी किया गया है। इसके अलावा, बिहारशरीफ और हिलसा प्रमंडल में सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक विशेष कंट्रोल रूम भी काम करेगा। इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत नागरिक अपनी शिकायतें कंट्रोल रूम के नंबरों पर सीधे दर्ज करा सकते हैं। बिहारशरीफ प्रमंडल के लिए दूरभाष संख्या 06112-230071 एवं मोबाइल नंबर 8544428565 जारी किया गया है। वहीं, हिलसा प्रमंडल के लोग दूरभाष संख्या 06111-291501 और मोबाइल नंबर 8544428564 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि इन नंबरों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथाशीघ्र और शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी और पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नालंदा जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिलाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों के साथ एक अहम और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चापाकलों की मरम्मत और पूरी तरह से खराब हो चुके चापाकलों को हटाने के संबंध में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी प्रमंडल (बिहारशरीफ और हिलसा) को कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पीएचईडी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि 2 जून से पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘विशेष चापाकल मरम्मती अभियान’ की शुरुआत की जाए। विभाग को अल्टीमेटम दिया गया है कि इस विशेष अभियान के तहत 15 जून तक हर हाल में सभी आंशिक रूप से खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही, जो चापाकल पूरी तरह से खराब हो चुके हैं, उन्हें उखाड़कर सुरक्षित रूप से भंडारित करने का आदेश दिया गया है। इस अभियान को धरातल पर सफल बनाने के लिए सभी पंचायतों के कर्मियों, विकास मित्रों और कार्यपालक सहायकों (पंचायत) के माध्यम से खराब चापाकलों की सूची प्राप्त कर काम करने का निर्देश दिया गया है। वार्ड वार सर्वे और मरम्मती दलों की संख्या में होगी वृद्धि समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बिहारशरीफ प्रमंडल में कुल 14,297 चापाकल स्थापित हैं, जिनमें 1,434 आंशिक रूप से खराब और 113 पूरी तरह बेकार चिह्नित किए गए हैं। वर्तमान में 829 की मरम्मत की जा चुकी है। वहीं, हिलसा प्रमंडल में कुल 9,624 चापाकल हैं, जिनमें 1,444 आंशिक और 212 पूरी तरह खराब चिह्नित हैं और 902 को ठीक किया जा चुका है। वर्तमान में विभिन्न प्रखंडों में एक या दो मरम्मती दल ही काम कर रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिया है कि चापाकलों का वार्डवार सर्वे कराकर स्पष्ट आंकड़ा तैयार किया जाए। इसके साथ ही 12 से अधिक पंचायत वाले बड़े प्रखंडों में 5-5 मरम्मती दल और अन्य छोटे प्रखंडों में 3-3 मरम्मती दल लगाकर मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। शिकायत के लिए 24 घंटे कार्यरत रहेगा टॉल फ्री नंबर अप्रत्याशित गर्मी को देखते हुए आम लोगों की पेयजल और नल-जल से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। 24 घंटे कार्यरत रहने वाला टॉल फ्री नंबर 18001231121 जारी किया गया है। इसके अलावा, बिहारशरीफ और हिलसा प्रमंडल में सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक विशेष कंट्रोल रूम भी काम करेगा। इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत नागरिक अपनी शिकायतें कंट्रोल रूम के नंबरों पर सीधे दर्ज करा सकते हैं। बिहारशरीफ प्रमंडल के लिए दूरभाष संख्या 06112-230071 एवं मोबाइल नंबर 8544428565 जारी किया गया है। वहीं, हिलसा प्रमंडल के लोग दूरभाष संख्या 06111-291501 और मोबाइल नंबर 8544428564 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि इन नंबरों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथाशीघ्र और शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी और पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


