मतगणना के दिन चुनाव आयोग के आइटी प्लेटफॉर्म पर 68 लाख साइबर हमले, सभी किए नाकाम

मतगणना के दिन चुनाव आयोग के आइटी प्लेटफॉर्म पर 68 लाख साइबर हमले, सभी किए नाकाम

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के आईटी प्लेटफॉर्म ईसीआइएनईटी ने 2026 के विधानसभा चुनावों में साइबर सुरक्षा का मजबूत उदाहरण पेश किया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन भारत और विदेश से आए 68 लाख से अधिक साइबर हमलों को नाकाम करते हुए इस प्लेटफॉर्म ने चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखा।

दरअसल, जनवरी में चुनाव आयोग के लॉन्च हुए इस ऐप ने रियल-टाइम मॉनिटरिंग, तेज रिपोर्टिंग और बेहतर समन्वय के जरिए चुनाव प्रबंधन को नई मजबूती दी है। अब तक इसे 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। मतदान के दिनों पर 98.3 करोड़ से अधिक हिट दर्ज किए गए। वहीं 4 मई को मतगणना के दिन प्लेटफॉर्म पर प्रति मिनट औसतन 3 करोड़ हिट आए, इसके बावजूद सिस्टम बिना किसी बाधा के चलता रहा।

क्यूआर कोड से सख्त निगरानी

मतगणना केंद्रों पर पहली बार क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान प्रणाली लागू की गई। 3.2 लाख से अधिक क्यूआर कोड जेनरेट किए गए। इससे केवल अधिकृत कर्मियों को प्रवेश मिला और अनधिकृत पहुंच पर पूरी तरह रोक लग गई।

– पारदर्शिता और नियंत्रण में सुधार

-चुनावी गतिविधियों की तत्काल निगरानी

-अधिकारियों के बीच तेज समन्वय

-डेटा की सटीक और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हुई

-डिजिटल चुनाव की दिशा में बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *