Strong Super El Nino Alert: मौसम विभाग के अनुसार समुद्र का तापमान रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच रहा है, जिससे सुपर एल नीनो की वापसी की संभावना बढ़ गई है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों में चिंता भी है, जिसके अनुसार ‘अल नीनो’ न केवल मौसम को प्रभावित करता है बल्कि पृथ्वी के औसत तापमान को भी बढ़ाता है। हाल ही में घटी ‘अल नीनो’ घटना के कारण वर्ष 2023 और 2024 आधुनिक मौसम विज्ञान के इतिहास में गर्मी के मामले में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। शोधकर्ताओं का मानना है कि यदि एक शक्तिशाली ‘अल नीनो’ बनता है, तो 2026 आधुनिक मौसम विज्ञान का सबसे गर्म वर्ष रहने का अनुमान है, जो 2024 को भी पीछे छोड़ सकता है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि लू, यानी हीट वेव यूपी की तरफ लगातार बढ़ रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। पश्चिम क्षेत्र से आने वाली गर्म हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा और एक बार फिर तापमान बढ़ने की संभावना है।
कैसा रहेगा इटावा आज रात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी; 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 11 मई सोमवार का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात में पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा मंगलवार 12 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 12 मई का तापमान 27 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पूर्व-दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल नजर आ सकते हैं। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 16 मई तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 13 मई बुधवार का तापमान 26 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि 14 मई गुरुवार का तापमान 26 से 40 डिग्री, शुक्रवार 15 मई का तापमान 27 से 41 और शनिवार का तापमान 27 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और लू (heat wave) चलने की संभावना है।


