Akshara Singh Bread Dhokla: अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना ‘घिस घिस घिस’ है, जिसकी वजह से इन दिनों एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री अपने यूट्यूब चैनल आए दिन ब्लॉग के साथ कोई न कोई खास डिश की रेसिपी शेयर करती रहती हैं। आज की इस स्टोरी में हम अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई गुजरात की फेमस डिश ढोकले की बिना बेसन वाली रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
अक्षरा सिंह स्टाइल में ढोकला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ब्रेड – 4
- दही – आधा कप
- चीनी – 1 टी-स्पून
- नमक – 1/3 टी-स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी-स्पून
- घी – 1 टी-स्पून
- राई – 1/4 टी-स्पून
- कढ़ी पत्ता – 5-8
- लाल मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
इन स्टेप्स को फॉलो कर बनाएं ढोकला
- ब्रेड ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले सारे ब्रेड के चारों साइड्स काटकर अलग कर लें।
- ब्रेड के साइड्स काटने के बाद एक बड़े कटोरे में दही लेकर इसमें चीनी, नमक और लाल मिर्च पाउडर अच्छे से मिलाएं।
- सभी चीजों को दही में अच्छे से मिलाने के बाद एक ब्रेड पर थोड़ा सा दही का मिक्सचर अच्छे से चम्मच की मदद से फैलाकर लगाएं।
- अब इसे दूसरे ब्रेड से ढकने के बाद इस पर भी चम्मच की मदद से दही का मिक्सचर लगाएं, इसी तरह सारे ब्रेड पर लगा दें।
- सारे ब्रेड में दही का मिक्सचर लगाने के बाद ब्रेड को चार हिस्सों में बराबर-बराबर काट दें।
- अब गैस पर एक तवा गर्म करने के बाद इसमें घी गर्म करें।
- घी गर्म होने के बाद इसमें राई का तड़का लगाएं।
- राई के चटकने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता और बारीक कटी लाल मिर्च डालकर 1 मिनट तक अच्छे से चलाने के बाद इसमें तैयार ब्रेड ढोकलों को रख दें।
- जब ढोकले एक तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब इन्हें पलट के दूसरी तरफ से सेकें।
लीजिए, अभिनेत्री अक्षरा सिंह के स्टाइल में बिना बेसन का गुजरात का फेमस डिश ढोकला तैयार है। आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं या आप चाहें तो इसे हरी या खट्टी-मीठी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
अक्षरा सिंह कौन हैं? ( Who is Akshara Singh)
भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह ने साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों के अलावा, एक्ट्रेस ने ‘काला टीका’, ‘सर्विस वाली बहू’ जैसे टीवी धारावाहिकों में काम करने के साथ ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं।


