Aishwarya Rai Cannes 2026 Photos : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटो में ऐश्वर्या राय का जलवा देखते बन रहा है। शाइनी ब्लू कलर के गाउन में 51 वर्षीय एक्ट्रेस का आत्मविश्वास और सुंदरता दोनों ही झलक रहा है। इस लग्जरी गाउन को बनाने में 1500 से अधिक घंटे लगे हैं। आइए, इसके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं-
Aishwarya Cannes 2026 Pics : ऐश्वर्या राय की कान्स वाली तस्वीरें देखिए

ऐश्वर्या राय बच्चन 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (@festivaldecannes) में इस तरह के अंदाज में दिखीं। उनके ड्रेस ने ना केवल भारतीय सिने प्रेमियों का बल्कि दुनिया का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
स्टाइलिस्ट मोहित राय ने दी है ‘चमक’
डिजाइनर अमित अग्रवाल ने इस खास ड्रेस के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा है। जानकारी के मुताबिक, स्टाइलिस्ट मोहित राय (@mohitrai) के सहयोग से ‘गति में चमक’ (radiance in motion) की एक खोज के रूप में इसे तैयार किया गया। ‘क्रिस्टल वेन’ (Crystal Vein) कढ़ाई के माध्यम से जीवंत किया गया है। इसमें हजारों क्रिस्टल अलंकरण एक मूर्तिकला जैसी जालीदार संरचना के भीतर आपस में मिलते हैं, जो प्रकाश, गहराई और तरलता का एक अनूठा मिश्रण है।
1500 से अधिक घंटों का जटिल शिल्प कौशल
समय और मेहनत की बात करें तो इस गाउन को 1500 से अधिक घंटों के जटिल शिल्प कौशल के साथ तैयार किया गया है। ये घंटे गिनने के लिए हैं। इसको तैयार करने के पीछे स्टाइलिस्ट और डिजाइनर के अलावा भी कईयों की मेहनत छिपी है जिनकी चमक इस बात की गवाही दे रही है।
‘अथाह नीले’ रंग में ढाला गया
इसे कॉस्मिक लाइट (ब्रह्मांडीय प्रकाश) और अनंत अंतरिक्ष से प्रेरित एक ‘अथाह नीले’ (abyss blue) रंग में ढाला गया है, जिसकी हर सतह को इस तरह से बुना गया है कि वह गति और रोशनी के प्रभाव में आकर चमक को बिखेरे।
भारतीय कॉउचर का दृष्टिकोण
डिजाइन ने लिखा है कि यह लुक वैश्विक मंच पर समकालीन भारतीय कॉउचर के एक दृष्टिकोण के माध्यम से, कान्स रेड कार्पेट के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के स्थायी और अटूट रिश्ते को सम्मानित करता है।
कीमत- मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 3 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
डिजाइनर अमित अग्रवाल के बारे में जानिए
अमित अग्रवाल एक फेमस सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं। इनकी ड्रेस बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेस पहन चुकी हैं। कई एक्ट्रेस इन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करती हैं।
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अमित की डिजाइनों में इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक रंग-रूप की झलक देखने को मिलती है। ये वैज्ञानिक परिवार में पले-बढ़े हैं। इसलिए, वे हमेशा से विज्ञान से अत्यधिक प्रेरित रहे हैं, उनकी डिजाइनर विचारधारा; ड्रेस में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।


