“अनमैरिड लड़की है। बच्चे को लेकर कोई क्लेम नहीं करेगी। आप लड़की को हॉस्पिटल लाइएगा। यहां अल्ट्रासाउंड करके बच्चे का जेंडर का पता कर लेंगे। लड़का निकला तो मुंह मांगे पैसे मिल जाएंगे, लड़की हुई तो भी अच्छे पैसे बच जाएंगे। पुलिस का कोई टेंशन नहीं है, हमने पहले बहुत बच्चों को एडजेस्ट कराया है।” अनमैरिड लड़कियों के बच्चों को बेचने का ऑफर सीवान के मशहूर नवीन मैटरर्निटी एंड चाइल्ड केयर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन कर रहे हैं। रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा में 5 दिन रहने के दौरान महिला रिपोर्टर को इनपुट मिला कि एजेंट कम उम्र की लड़कियों को लाते हैं, हार्मोनल इंजेक्शन देकर उन्हें समय से पहले जवान बनाते हैं। ब्रेनवॉश कर कम उम्र में ही लड़कियों को मां बना देते हैं, फिर अस्पताल से सेटिंग कर बच्चों का सौदा करते हैं। भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम ने एजेंट्स से लेकर डॉक्टर तक को एक्सपोज किया। गैंग कैसे नाबालिग लड़कियों को इंजेक्शन देकर जवान बना रही है? कैसे लड़कियों को प्रेग्नेंट कर के उनके बच्चों का सौदा किया जा रहा? पढ़िए और देखिए ऑपरेशन रेड लाइट पार्ट- 2… ऑपरेशन रेड लाइट के दौरान भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि ऑर्केस्ट्रा की आड़ में एजेंट विक्की के यहां नाबालिग लड़कियों को प्रेग्नेट कर, उनके बच्चों की खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा है। इसमें एजेंट्स से लेकर हॉस्पिटल तक शामिल हैं। यूपी का एजेंट बनकर भास्कर रिपोर्टर ने विक्की से लड़की बेचने की पूरी डील की। रिपोर्टर – हम बाहर से लड़कियों को लाकर देते हैं? विक्की – यहां कभी काम किया है? कोई लड़की दी है या नहीं? रिपोर्टर – यूपी के बलिया से लेकर सीवान और छपरा से लेकर गोपालगंज तक लड़कियां दी हैं। विक्की – लड़कियों को हमेशा के लिए देते हैं या कॉन्ट्रेक्ट पर आती हैं? रिपोर्टर – आप कैसे रखते हैं? कहां की लड़कियां हैं आपके पास? विक्की – मेरे पास यूपी की ज्यादा लड़कियां हैं, दोनों तरह से रखते हैं। रिपोर्टर – हरियाणा की लड़की है, सुंदर है अभी उम्र भी काफी कम है? विक्की – फोटो दिखा दीजिएगा, फिर रेट लगा देंगे। रिपोर्टर – AI जेनरेट लड़की की फोटो दिखाते हुए – आप इसका फाइनल बताइए कितना दीजिएगा? विक्की – पार्टनर से पूछ लेते हैं, उम्र कम है तो 5 लाख तक दे देंगे, लेकिन झंझट नहीं होना चाहिए? रिपोर्टर – कैसी झंझट, नहीं समझे? विक्की – आप लड़की देकर जाइएगा, वह दो दिन में भाग जाएगी तो क्या होगा? रिपोर्टर – आप कैसे रखते हैं लड़कियों को यहां? विक्की – यहां तो नजरबंद करके न रखा जाए तो दिक्कत हो जाती है। रिपोर्टर – लड़की की आपके सामने बात करा देंगे, वह हमेशा के लिए रह जाएगी। विक्की – हां तब आप 5 लाख लेकर निकल जाइएगा। डांसर्स को प्रेग्नेंट कर बच्चों को बेचने का खुलासा लड़कियों की डील के दौरान ही विक्की से बड़ा राज उगलवाने के लिए एक डमी केस का जिक्र किया गया। बातचीत में जब उसे हमारे ऊपर विश्वास हो गया तो विक्की खुलकर बात करने लगा। एक नाबालिग डांसर के प्रेग्नेंट होने की झूठी कहानी सुनाई गई। बोला गया- अगर लड़की का बच्चा बिकवा दीजिए तो हरियाणा की डांसर को सस्ते में दे देंगे। इस पर विक्की पूरी तरह से एक्टिव हो गया। उसने लड़कियों की डील के साथ बच्चों की सौदेबाजी को लेकर उसी डॉक्टर को कॉल किया जहां से उसका पूरा नेटवर्क चलता है। विक्की सीवान के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन के साथ मिलकर अनमैरिड लड़कियों के बच्चों की बिक्री करता रहा है। डांसर्स को बच्चा नहीं चाहिए होता है, इसलिए वह डिलिवरी कर बच्चों को हॉस्पिटल से ही बेच देती हैं। विक्की लंबे समय से ऐसे बच्चों का धंधा करता रहा है। हालांकि वह काफी शातिर और क्रिमिनल बैकग्राउंड से है। इसलिए हम पहले महिला रिपोर्टर को लेकर उसके पास बेचने के लिए गए। महिला रिपोर्टर की डील के बहाने ही हमने बच्चा बेचने की पूरी डील की। वह लड़की को देखकर विश्वास में आ गया, जिससे डॉक्टर को कॉल कर पूरी डील करा दी। रिपोर्टर – हमारे पास एक अनमैरिड डांसर है, लेकिन 7 महीने की प्रेग्नेंट है? डॉ. नवीन – हो जाएगा, बच्चे को एडजेस्ट कर दिया जाएगा। रिपोर्टर – कितने पैसे मिल जाएंगे? डॉ. नवीन – हमारा हॉस्पिटल सीवान में है। रिपोर्टर – आपका क्या नाम है? डॉ. नवीन – नाम छोड़िए आप तो काम बताइए, सब हो जाएगा। रिपोर्टर – कितना खर्च आएगा? डॉ. नवीन – 15 से 20 हजार रुपए तो डिलिवरी में लग जाएगा जो लागत होगी। रिपोर्टर – आप बताइए कितना तक मिल जाएगा, उस हिसाब से लड़की को तैयार कर लिया जाए। डॉ. नवीन – आप अगले से 50 हजार में ले लीजिए, बाकी अपनी कमाई हो जाएगी। रिपोर्टर – लड़की हरियाणा की है, बहुत सुंदर है। बेटा भी सुंदर होगा, इसलिए रेट सही लगाइए। डॉ. नवीन – हो जाएगा, यहां से सारी सुविधा हो जाएगी। जेंडर का पता लगाकर सेट कर लिया जाएगा। रिपोर्टर – एक एवरेज प्राइज तो बता दीजिए, जिससे हम निश्चिंत रहें? डॉ. नवीन – आपको सेल करना है तो करा दिया जाएगा, जैसे चाहिएगा वैसा हो जाएगा। रिपोर्टर – हमारा कितना बचेगा? पुलिस की कोई टेंशन तो नहीं होगी ना? डॉ. नवीन – कोई टेंशन नहीं होगी भाई, आप तो लड़की को लेकर आइए सब हो जाएगा। आशा से मिलकर डॉक्टर ने कई बच्चों का सौदा किया विक्की ने डॉक्टर नवीन से बात की और फिर पूरा खेल समझाया। विक्की ने बताया कि डॉक्टर की बड़ी सेटिंग है। हॉस्पिटल मोड़ पर डॉक्टर नवीन का अस्पताल है, जहां से बच्चों को बड़ी आसानी से एडजेस्ट कर देते हैं। उनके पास हमेशा खरीददार रहते हैं, वह महिला को वहीं भर्ती करते हैं। डिलिवरी के बाद बच्चों को अस्पताल से ही बेच देते हैं। विक्की के सामने रिपोर्टर ने जब पैसे का जाल फेंका तो वह खुद डॉक्टर को कॉल कर पूरी डील करने लगा। दावा किया कि आशा के जारिए डॉक्टर नवीन बच्चों की खरीद बिक्री करते हैं। विक्की ने तो दावा किया कि वह अब तक कई बच्चों को सेल कर चुके हैं। विक्की – सर बच्चे का काम हो जाएगा तो हम लड़की को अपने पास रख लेंगे। डॉ. नवीन – हो जाएगा, पहले लड़की आएगी उससे बातकर लिया जाएगा। विक्की – पता है आप तो फाइनल करा दीजिएगा। डॉ. नवीन – रेट का फाइनल हो जाए तो फिर सेट कर दिया जाएगा। विक्की – आपने इससे पहले भी कई काम करवाए हैं, इनका काम भी करा दीजिए। डॉ. नवीन – फोन पर कम बात करो, हॉस्पिटल सील हो जाएगा, मिलकर बातकर लेंगे। पिता को किया कॉल बोला – बच्चा आया है कस्टमर ढूंढिए डील के दौरान ही विक्की ने अपने पिता को कॉल किया। उसने कहा, एक बहुत अच्छा बच्चा आया है। हरियाणा की कुंवारी डांसर है, 7 महीने की प्रेग्नेंट है। बच्चा सुंदर होगा, ग्राहक की तलाश शुरू कर दीजिए। बच्चा बेच दिया जाएगा। विक्की के पिता ने डील को डन किया और कहा, कस्टमर ढूंढकर सेट कर दिया जाएगा। विक्की ने भरोसा दिलाया कि आप लड़की को तैयार कीजिए, बच्चे को सेट कर दिया जाएगा। इसमें डॉक्टर से लेकर हम सभी लोगों को फायदा हो जाएगा। 20-40 हजार में बच्चा खरीद रहा डॉक्टर भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि डॉक्टर नवीन ही विक्की के जरिए बच्चों की खरीद बिक्री का पूरा नेटवर्क चलाता है। इस नेटवर्क से ऑर्केस्ट्रा संचालक दोहरी कमाई कर रहे हैं। यह भी पता चला कि डॉक्टर बच्चों को 20 से 40 हजार में रुपए में खरीदता है, इसे महंगे दामों पर बेचता है। रिपोर्टर से डील के दौरान भी डॉक्टर ने इसका खुलासा किया। डॉक्टर ने बच्चे की कीमत 20 हजार रुपए लगाई। बॉयफ्रेंड बनकर एजेंट कर रहे लड़कियों को प्रेग्नेंट भास्कर की महिला रिपोर्टर को इन्वेस्टिगेशन के दौरान ऑर्केस्ट्रा में मनीषा नाम की एक लड़की ने बताया कि यहां जो भी लड़कियां आती हैं, उनका बॉयफ्रेंड ही लेकर आता है। वह यहां साथ में रहते हैं, इस दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके बाद बच्चा लड़कियों के लिए बड़ा बोझ हो जाता है। ऐसे में डांसर्स को बच्चों को किसी न किसी को देना पड़ता है। अब इंजेक्शन देकर जवान की जा रही लड़कियों की कहानियां दीपक ऑर्केस्ट्रा में महिला रिपोर्टर की मुलाकात जन्नत से हुई। जन्नत की उम्र 15 साल के आसपास है, लेकिन वह 20 साल की दिखती है। बातचीत के दौरान पता चला कि जन्नत लावारिस थी, गुडडू और पूजा ने उसे पाला है। वह शुरू से ही ऑर्केस्ट्रा में रही है। उम्र कम है तो बड़ी क्यों दिखती हो, इस सवाल के जवाब में जन्नत ने बताया कि तबीयत खराब रहती है तो दीपक भइया इंजेक्शन लगवाते हैं। सूई के कारण ही उसको दिक्कत हो गई है। जन्नत को इस मामले में बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन उसे बताया गया है कि इंजेक्शन के कारण ही उसके साथ ऐसा हो गया है। दीपक के पास ही काम करने वाली मनीषा ने कहा कि जन्नत की उम्र बहुत कम है। पुलिस छापा भी मारती है, लेकिन मालिक दीपक इसको बार-बार ले जाता है। मनीषा ने बताया कि यहां छोटी लड़कियों को नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में आधार कार्ड तो अधिक उम्र का बन जाता है, लेकिन शरीर से पकड़ में नहीं आए, इसलिए उन्हें इंजेक्शन देना पड़ता है। इंजेक्शन देकर लड़की को बड़ा बना देते हैं ताकि पुलिस की पकड़ में ही नहीं आए। मैं मुस्लिम परिवार से हूं। बचपन में ही एक्सीडेंट में मां-बाप की मौत हो गई। चाचा ने 3 साल तक पाला। इसके बाद चाचा का साला मुझे बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले आया। पहले दिल्ली ले गया, मैं 3 साल उसके साथ दिल्ली में रही। 15 साल की उम्र में यूपी के बलिया में पप्पू के घर छोड़कर चला गया। मैं दुबली पतली थी, शरीर से काफी कमजोर थी। पप्पू के पास एक डॉक्टर आता था। एक दिन उसने कहा, तुम दुबली हो, मोटी होने की दवा दे देते हैं। मैं समझ नहीं पाई, हर दिन मुझे हाथ में सूई देने लगा। 6 महीने में मेरा पूरा शरीर बदल गया। मैं 15 साल की उम्र में 20 साल की दिखने लगी। आज आप भी देखकर नहीं बोल सकती हैं, मेरी उम्र 16 साल है। मेरा बॉयफ्रेंड बार-बार बच्चा पैदा करने का दबाव बनाता है। मैं बच्चा नहीं चाहती हूं, क्योंकि यहां बच्चा रखा नहीं बेच दिया जाता है। बच्चे पैदा करने के लिए मुझे हर रात बिस्तर पर पीटा जाता है। बॉयफ्रेंड ही मुझे इस दलदल में लाया है, मैं विरोध करती हूं तो जीना मुश्किल हो जाता है। उसकी शादी हो गई है, लेकिन झूठ बोलकर मुझे यहां फंसाया। अब हर दिन बच्चा पैदा करने का दबाव बनाता है। मुझे यहां हर दिन नचवाता और नए मर्दों से संपर्क कराता है। हर दिन बच्चा पैदा करने का प्रेशर बनाता है, हर रात बिस्तर पर बच्चे के लिए ही पिटती हूं। मैं वायरल होना चाहती थी। इंस्टा पर एक्टिव रहती थी। मेरी इसी कमजोरी का मेरे दोस्त ने फायदा उठा लिया। मुझे बहला फुसलाकर घर से भगा लिया। पहले मुझे हरियाणा ले गया और फिर बिहार पहुंचा दिया। बोला- बिहार से लड़कियां बहुत वायरल होती हैं। मेरे दोस्त ने मुझे चांदनी ऑर्केस्ट्रा में पहुंचा दिया। यहां नीतू दीदी ने मुझे इंजेक्शन देकर ऐसा बना दिया कि अब बहुत मोटी हो गई हूं। मैं समझ ही नहीं पाई कि कैसे दो साल में इतनी बड़ी और 70 किलो की हो गई। मेरा घर भी छूट गया, दोस्त भी छूटा। यहां तो ऐसा हो गया कि अब मैं बाहर भी नहीं जा सकती हूं, अब तो मेरी दुनिया ही यही है। ऑर्केस्ट्रा संचालक ने 24 दिन के बच्चे को बेचा सीवान से सटे सारण जिले के जनता बाजार में 26 नवंबर 2025 को 24 दिन के बच्चे के बेचने का मामला सामने आया था। यूपी के कानपुर की रहने वाली डांसर सीमा के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर 48 घंटे में बच्चे को बरामद किया था। सीमा जनता बाजार में किशोर के पास रहती थी, उसके ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस करती थी। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। किशोर का भाई प्राइवेट क्लीनिक चलाता था, इसलिए सीमा का चेकअप किशोर अपने भाई पास ही कराता था। डिलिवरी हुई तो किशोर ने सीमा के 24 दिन के बच्चे को बेच दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह कर्जदार हो गया था, बच्चे को बेचकर कर्ज से बाहर निकलना चाहता था। झोलाछाप डॉक्टरों से लड़कियों को दिलवाते हैं इंजेक्शन धंधेबाज झोलाछाप डॉक्टरों से संपर्क कर पहले लड़कियों को शारीरिक रूप से विकसित यानी जवान दिखाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिलाते हैं। इसके लिए एस्ट्रोजेन (Estrogen) या ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) जैसे हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं। इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है, यह लड़कियों और महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का बड़ा कारण है। ऐसे तैयार हुआ ऑपरेशन रेड लाइट पार्ट- 2 भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों को इंजेक्शन देकर जवान बनाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें प्रेग्नेंट कर के बच्चे बेचे जा रहे हैं। हमने गैंग को एक्सपोज करने के लिए रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा में महिला रिपोर्टर को भेजने का प्लान बनाया। डांसर बनकर महिला रिपोर्टर 5 दिन इन एजेंट्स के साथ रही। रिपोर्टर ने गैंग के अंदर काम करके हुए बाहर मौजूद टीम को लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर, उनके बच्चों की बिक्री का इनपुट दिया। रिपोर्टर को कई लड़कियां और महिलाएं ऐसी मिलीं जिनके बॉयफ्रेंड बच्चा पैदा करने का दबाव बनाते हैं। इसमें कई अस्पतालों की भी सेटिंग है। इस इनपुट पर भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने अपनी पड़ताल शुरू की। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम एजेंट बनकर विक्की के पास पहुंची। विक्की ने हमें डॉक्टर से मिलवाया और गैंग के बाकी लोगों से। एक्सपर्ट बोले- ऐसे इंजेक्शन लड़कियों के लिए जानलेवा डॉक्टर के मुताबिक, एस्ट्रोजेन इंजेक्शन मुख्य रूप से महिला सेक्स हार्मोन है। ये शरीर के कुछ खास अंगों को तेजी से विकसित करता है। महिलाओं के ब्रेस्ट के उभार के लिए यह बहुत तेजी से काम करता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह सामान्यतः शरीर में प्राकृतिक रूप से बनता है, लेकिन इसका बाहरी इंजेक्शन शारीरिक बदलावों को कम समय में तेज कर देता है। वहीं ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल भी लड़कियों में समय से पहले जवान करने के लिए किया जा रहा है। इस इंजेक्शन से महिलाओं के अंग तेजी से बढ़ने लगते हैं। SP बोले- स्टिंग ऑपेरशन के आधार पर कड़ी कार्रवाई करेंगे ऑपरेशन रेड लाइट पार्ट- 3 में कल देखिए रेड लाइट एरिया के दलदल में फंसी लड़कियों की कहानियां। जो कभी बाहर नहीं निकल पाईं। “अनमैरिड लड़की है। बच्चे को लेकर कोई क्लेम नहीं करेगी। आप लड़की को हॉस्पिटल लाइएगा। यहां अल्ट्रासाउंड करके बच्चे का जेंडर का पता कर लेंगे। लड़का निकला तो मुंह मांगे पैसे मिल जाएंगे, लड़की हुई तो भी अच्छे पैसे बच जाएंगे। पुलिस का कोई टेंशन नहीं है, हमने पहले बहुत बच्चों को एडजेस्ट कराया है।” अनमैरिड लड़कियों के बच्चों को बेचने का ऑफर सीवान के मशहूर नवीन मैटरर्निटी एंड चाइल्ड केयर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन कर रहे हैं। रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा में 5 दिन रहने के दौरान महिला रिपोर्टर को इनपुट मिला कि एजेंट कम उम्र की लड़कियों को लाते हैं, हार्मोनल इंजेक्शन देकर उन्हें समय से पहले जवान बनाते हैं। ब्रेनवॉश कर कम उम्र में ही लड़कियों को मां बना देते हैं, फिर अस्पताल से सेटिंग कर बच्चों का सौदा करते हैं। भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम ने एजेंट्स से लेकर डॉक्टर तक को एक्सपोज किया। गैंग कैसे नाबालिग लड़कियों को इंजेक्शन देकर जवान बना रही है? कैसे लड़कियों को प्रेग्नेंट कर के उनके बच्चों का सौदा किया जा रहा? पढ़िए और देखिए ऑपरेशन रेड लाइट पार्ट- 2… ऑपरेशन रेड लाइट के दौरान भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि ऑर्केस्ट्रा की आड़ में एजेंट विक्की के यहां नाबालिग लड़कियों को प्रेग्नेट कर, उनके बच्चों की खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा है। इसमें एजेंट्स से लेकर हॉस्पिटल तक शामिल हैं। यूपी का एजेंट बनकर भास्कर रिपोर्टर ने विक्की से लड़की बेचने की पूरी डील की। रिपोर्टर – हम बाहर से लड़कियों को लाकर देते हैं? विक्की – यहां कभी काम किया है? कोई लड़की दी है या नहीं? रिपोर्टर – यूपी के बलिया से लेकर सीवान और छपरा से लेकर गोपालगंज तक लड़कियां दी हैं। विक्की – लड़कियों को हमेशा के लिए देते हैं या कॉन्ट्रेक्ट पर आती हैं? रिपोर्टर – आप कैसे रखते हैं? कहां की लड़कियां हैं आपके पास? विक्की – मेरे पास यूपी की ज्यादा लड़कियां हैं, दोनों तरह से रखते हैं। रिपोर्टर – हरियाणा की लड़की है, सुंदर है अभी उम्र भी काफी कम है? विक्की – फोटो दिखा दीजिएगा, फिर रेट लगा देंगे। रिपोर्टर – AI जेनरेट लड़की की फोटो दिखाते हुए – आप इसका फाइनल बताइए कितना दीजिएगा? विक्की – पार्टनर से पूछ लेते हैं, उम्र कम है तो 5 लाख तक दे देंगे, लेकिन झंझट नहीं होना चाहिए? रिपोर्टर – कैसी झंझट, नहीं समझे? विक्की – आप लड़की देकर जाइएगा, वह दो दिन में भाग जाएगी तो क्या होगा? रिपोर्टर – आप कैसे रखते हैं लड़कियों को यहां? विक्की – यहां तो नजरबंद करके न रखा जाए तो दिक्कत हो जाती है। रिपोर्टर – लड़की की आपके सामने बात करा देंगे, वह हमेशा के लिए रह जाएगी। विक्की – हां तब आप 5 लाख लेकर निकल जाइएगा। डांसर्स को प्रेग्नेंट कर बच्चों को बेचने का खुलासा लड़कियों की डील के दौरान ही विक्की से बड़ा राज उगलवाने के लिए एक डमी केस का जिक्र किया गया। बातचीत में जब उसे हमारे ऊपर विश्वास हो गया तो विक्की खुलकर बात करने लगा। एक नाबालिग डांसर के प्रेग्नेंट होने की झूठी कहानी सुनाई गई। बोला गया- अगर लड़की का बच्चा बिकवा दीजिए तो हरियाणा की डांसर को सस्ते में दे देंगे। इस पर विक्की पूरी तरह से एक्टिव हो गया। उसने लड़कियों की डील के साथ बच्चों की सौदेबाजी को लेकर उसी डॉक्टर को कॉल किया जहां से उसका पूरा नेटवर्क चलता है। विक्की सीवान के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन के साथ मिलकर अनमैरिड लड़कियों के बच्चों की बिक्री करता रहा है। डांसर्स को बच्चा नहीं चाहिए होता है, इसलिए वह डिलिवरी कर बच्चों को हॉस्पिटल से ही बेच देती हैं। विक्की लंबे समय से ऐसे बच्चों का धंधा करता रहा है। हालांकि वह काफी शातिर और क्रिमिनल बैकग्राउंड से है। इसलिए हम पहले महिला रिपोर्टर को लेकर उसके पास बेचने के लिए गए। महिला रिपोर्टर की डील के बहाने ही हमने बच्चा बेचने की पूरी डील की। वह लड़की को देखकर विश्वास में आ गया, जिससे डॉक्टर को कॉल कर पूरी डील करा दी। रिपोर्टर – हमारे पास एक अनमैरिड डांसर है, लेकिन 7 महीने की प्रेग्नेंट है? डॉ. नवीन – हो जाएगा, बच्चे को एडजेस्ट कर दिया जाएगा। रिपोर्टर – कितने पैसे मिल जाएंगे? डॉ. नवीन – हमारा हॉस्पिटल सीवान में है। रिपोर्टर – आपका क्या नाम है? डॉ. नवीन – नाम छोड़िए आप तो काम बताइए, सब हो जाएगा। रिपोर्टर – कितना खर्च आएगा? डॉ. नवीन – 15 से 20 हजार रुपए तो डिलिवरी में लग जाएगा जो लागत होगी। रिपोर्टर – आप बताइए कितना तक मिल जाएगा, उस हिसाब से लड़की को तैयार कर लिया जाए। डॉ. नवीन – आप अगले से 50 हजार में ले लीजिए, बाकी अपनी कमाई हो जाएगी। रिपोर्टर – लड़की हरियाणा की है, बहुत सुंदर है। बेटा भी सुंदर होगा, इसलिए रेट सही लगाइए। डॉ. नवीन – हो जाएगा, यहां से सारी सुविधा हो जाएगी। जेंडर का पता लगाकर सेट कर लिया जाएगा। रिपोर्टर – एक एवरेज प्राइज तो बता दीजिए, जिससे हम निश्चिंत रहें? डॉ. नवीन – आपको सेल करना है तो करा दिया जाएगा, जैसे चाहिएगा वैसा हो जाएगा। रिपोर्टर – हमारा कितना बचेगा? पुलिस की कोई टेंशन तो नहीं होगी ना? डॉ. नवीन – कोई टेंशन नहीं होगी भाई, आप तो लड़की को लेकर आइए सब हो जाएगा। आशा से मिलकर डॉक्टर ने कई बच्चों का सौदा किया विक्की ने डॉक्टर नवीन से बात की और फिर पूरा खेल समझाया। विक्की ने बताया कि डॉक्टर की बड़ी सेटिंग है। हॉस्पिटल मोड़ पर डॉक्टर नवीन का अस्पताल है, जहां से बच्चों को बड़ी आसानी से एडजेस्ट कर देते हैं। उनके पास हमेशा खरीददार रहते हैं, वह महिला को वहीं भर्ती करते हैं। डिलिवरी के बाद बच्चों को अस्पताल से ही बेच देते हैं। विक्की के सामने रिपोर्टर ने जब पैसे का जाल फेंका तो वह खुद डॉक्टर को कॉल कर पूरी डील करने लगा। दावा किया कि आशा के जारिए डॉक्टर नवीन बच्चों की खरीद बिक्री करते हैं। विक्की ने तो दावा किया कि वह अब तक कई बच्चों को सेल कर चुके हैं। विक्की – सर बच्चे का काम हो जाएगा तो हम लड़की को अपने पास रख लेंगे। डॉ. नवीन – हो जाएगा, पहले लड़की आएगी उससे बातकर लिया जाएगा। विक्की – पता है आप तो फाइनल करा दीजिएगा। डॉ. नवीन – रेट का फाइनल हो जाए तो फिर सेट कर दिया जाएगा। विक्की – आपने इससे पहले भी कई काम करवाए हैं, इनका काम भी करा दीजिए। डॉ. नवीन – फोन पर कम बात करो, हॉस्पिटल सील हो जाएगा, मिलकर बातकर लेंगे। पिता को किया कॉल बोला – बच्चा आया है कस्टमर ढूंढिए डील के दौरान ही विक्की ने अपने पिता को कॉल किया। उसने कहा, एक बहुत अच्छा बच्चा आया है। हरियाणा की कुंवारी डांसर है, 7 महीने की प्रेग्नेंट है। बच्चा सुंदर होगा, ग्राहक की तलाश शुरू कर दीजिए। बच्चा बेच दिया जाएगा। विक्की के पिता ने डील को डन किया और कहा, कस्टमर ढूंढकर सेट कर दिया जाएगा। विक्की ने भरोसा दिलाया कि आप लड़की को तैयार कीजिए, बच्चे को सेट कर दिया जाएगा। इसमें डॉक्टर से लेकर हम सभी लोगों को फायदा हो जाएगा। 20-40 हजार में बच्चा खरीद रहा डॉक्टर भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि डॉक्टर नवीन ही विक्की के जरिए बच्चों की खरीद बिक्री का पूरा नेटवर्क चलाता है। इस नेटवर्क से ऑर्केस्ट्रा संचालक दोहरी कमाई कर रहे हैं। यह भी पता चला कि डॉक्टर बच्चों को 20 से 40 हजार में रुपए में खरीदता है, इसे महंगे दामों पर बेचता है। रिपोर्टर से डील के दौरान भी डॉक्टर ने इसका खुलासा किया। डॉक्टर ने बच्चे की कीमत 20 हजार रुपए लगाई। बॉयफ्रेंड बनकर एजेंट कर रहे लड़कियों को प्रेग्नेंट भास्कर की महिला रिपोर्टर को इन्वेस्टिगेशन के दौरान ऑर्केस्ट्रा में मनीषा नाम की एक लड़की ने बताया कि यहां जो भी लड़कियां आती हैं, उनका बॉयफ्रेंड ही लेकर आता है। वह यहां साथ में रहते हैं, इस दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके बाद बच्चा लड़कियों के लिए बड़ा बोझ हो जाता है। ऐसे में डांसर्स को बच्चों को किसी न किसी को देना पड़ता है। अब इंजेक्शन देकर जवान की जा रही लड़कियों की कहानियां दीपक ऑर्केस्ट्रा में महिला रिपोर्टर की मुलाकात जन्नत से हुई। जन्नत की उम्र 15 साल के आसपास है, लेकिन वह 20 साल की दिखती है। बातचीत के दौरान पता चला कि जन्नत लावारिस थी, गुडडू और पूजा ने उसे पाला है। वह शुरू से ही ऑर्केस्ट्रा में रही है। उम्र कम है तो बड़ी क्यों दिखती हो, इस सवाल के जवाब में जन्नत ने बताया कि तबीयत खराब रहती है तो दीपक भइया इंजेक्शन लगवाते हैं। सूई के कारण ही उसको दिक्कत हो गई है। जन्नत को इस मामले में बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन उसे बताया गया है कि इंजेक्शन के कारण ही उसके साथ ऐसा हो गया है। दीपक के पास ही काम करने वाली मनीषा ने कहा कि जन्नत की उम्र बहुत कम है। पुलिस छापा भी मारती है, लेकिन मालिक दीपक इसको बार-बार ले जाता है। मनीषा ने बताया कि यहां छोटी लड़कियों को नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में आधार कार्ड तो अधिक उम्र का बन जाता है, लेकिन शरीर से पकड़ में नहीं आए, इसलिए उन्हें इंजेक्शन देना पड़ता है। इंजेक्शन देकर लड़की को बड़ा बना देते हैं ताकि पुलिस की पकड़ में ही नहीं आए। मैं मुस्लिम परिवार से हूं। बचपन में ही एक्सीडेंट में मां-बाप की मौत हो गई। चाचा ने 3 साल तक पाला। इसके बाद चाचा का साला मुझे बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले आया। पहले दिल्ली ले गया, मैं 3 साल उसके साथ दिल्ली में रही। 15 साल की उम्र में यूपी के बलिया में पप्पू के घर छोड़कर चला गया। मैं दुबली पतली थी, शरीर से काफी कमजोर थी। पप्पू के पास एक डॉक्टर आता था। एक दिन उसने कहा, तुम दुबली हो, मोटी होने की दवा दे देते हैं। मैं समझ नहीं पाई, हर दिन मुझे हाथ में सूई देने लगा। 6 महीने में मेरा पूरा शरीर बदल गया। मैं 15 साल की उम्र में 20 साल की दिखने लगी। आज आप भी देखकर नहीं बोल सकती हैं, मेरी उम्र 16 साल है। मेरा बॉयफ्रेंड बार-बार बच्चा पैदा करने का दबाव बनाता है। मैं बच्चा नहीं चाहती हूं, क्योंकि यहां बच्चा रखा नहीं बेच दिया जाता है। बच्चे पैदा करने के लिए मुझे हर रात बिस्तर पर पीटा जाता है। बॉयफ्रेंड ही मुझे इस दलदल में लाया है, मैं विरोध करती हूं तो जीना मुश्किल हो जाता है। उसकी शादी हो गई है, लेकिन झूठ बोलकर मुझे यहां फंसाया। अब हर दिन बच्चा पैदा करने का दबाव बनाता है। मुझे यहां हर दिन नचवाता और नए मर्दों से संपर्क कराता है। हर दिन बच्चा पैदा करने का प्रेशर बनाता है, हर रात बिस्तर पर बच्चे के लिए ही पिटती हूं। मैं वायरल होना चाहती थी। इंस्टा पर एक्टिव रहती थी। मेरी इसी कमजोरी का मेरे दोस्त ने फायदा उठा लिया। मुझे बहला फुसलाकर घर से भगा लिया। पहले मुझे हरियाणा ले गया और फिर बिहार पहुंचा दिया। बोला- बिहार से लड़कियां बहुत वायरल होती हैं। मेरे दोस्त ने मुझे चांदनी ऑर्केस्ट्रा में पहुंचा दिया। यहां नीतू दीदी ने मुझे इंजेक्शन देकर ऐसा बना दिया कि अब बहुत मोटी हो गई हूं। मैं समझ ही नहीं पाई कि कैसे दो साल में इतनी बड़ी और 70 किलो की हो गई। मेरा घर भी छूट गया, दोस्त भी छूटा। यहां तो ऐसा हो गया कि अब मैं बाहर भी नहीं जा सकती हूं, अब तो मेरी दुनिया ही यही है। ऑर्केस्ट्रा संचालक ने 24 दिन के बच्चे को बेचा सीवान से सटे सारण जिले के जनता बाजार में 26 नवंबर 2025 को 24 दिन के बच्चे के बेचने का मामला सामने आया था। यूपी के कानपुर की रहने वाली डांसर सीमा के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर 48 घंटे में बच्चे को बरामद किया था। सीमा जनता बाजार में किशोर के पास रहती थी, उसके ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस करती थी। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। किशोर का भाई प्राइवेट क्लीनिक चलाता था, इसलिए सीमा का चेकअप किशोर अपने भाई पास ही कराता था। डिलिवरी हुई तो किशोर ने सीमा के 24 दिन के बच्चे को बेच दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह कर्जदार हो गया था, बच्चे को बेचकर कर्ज से बाहर निकलना चाहता था। झोलाछाप डॉक्टरों से लड़कियों को दिलवाते हैं इंजेक्शन धंधेबाज झोलाछाप डॉक्टरों से संपर्क कर पहले लड़कियों को शारीरिक रूप से विकसित यानी जवान दिखाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिलाते हैं। इसके लिए एस्ट्रोजेन (Estrogen) या ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) जैसे हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं। इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है, यह लड़कियों और महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का बड़ा कारण है। ऐसे तैयार हुआ ऑपरेशन रेड लाइट पार्ट- 2 भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों को इंजेक्शन देकर जवान बनाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें प्रेग्नेंट कर के बच्चे बेचे जा रहे हैं। हमने गैंग को एक्सपोज करने के लिए रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा में महिला रिपोर्टर को भेजने का प्लान बनाया। डांसर बनकर महिला रिपोर्टर 5 दिन इन एजेंट्स के साथ रही। रिपोर्टर ने गैंग के अंदर काम करके हुए बाहर मौजूद टीम को लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर, उनके बच्चों की बिक्री का इनपुट दिया। रिपोर्टर को कई लड़कियां और महिलाएं ऐसी मिलीं जिनके बॉयफ्रेंड बच्चा पैदा करने का दबाव बनाते हैं। इसमें कई अस्पतालों की भी सेटिंग है। इस इनपुट पर भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने अपनी पड़ताल शुरू की। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम एजेंट बनकर विक्की के पास पहुंची। विक्की ने हमें डॉक्टर से मिलवाया और गैंग के बाकी लोगों से। एक्सपर्ट बोले- ऐसे इंजेक्शन लड़कियों के लिए जानलेवा डॉक्टर के मुताबिक, एस्ट्रोजेन इंजेक्शन मुख्य रूप से महिला सेक्स हार्मोन है। ये शरीर के कुछ खास अंगों को तेजी से विकसित करता है। महिलाओं के ब्रेस्ट के उभार के लिए यह बहुत तेजी से काम करता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह सामान्यतः शरीर में प्राकृतिक रूप से बनता है, लेकिन इसका बाहरी इंजेक्शन शारीरिक बदलावों को कम समय में तेज कर देता है। वहीं ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल भी लड़कियों में समय से पहले जवान करने के लिए किया जा रहा है। इस इंजेक्शन से महिलाओं के अंग तेजी से बढ़ने लगते हैं। SP बोले- स्टिंग ऑपेरशन के आधार पर कड़ी कार्रवाई करेंगे ऑपरेशन रेड लाइट पार्ट- 3 में कल देखिए रेड लाइट एरिया के दलदल में फंसी लड़कियों की कहानियां। जो कभी बाहर नहीं निकल पाईं।


