उम्र 18, हेयरस्टाइल सचिन जैसी और शॉट सूर्यवंशी की तरह; साहिल परख जीरो पर OUT फिर भी हैं हीरो

उम्र 18, हेयरस्टाइल सचिन जैसी और शॉट सूर्यवंशी की तरह; साहिल परख जीरो पर OUT फिर भी हैं हीरो

Sahil Parakh IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी के बाद आईपीएल में एक और युवा खिलाड़ी साहिल परख ने एंट्री मारी है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज की उम्र महज 18 वर्ष है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC Vs RCB) के खिलाफ साहिल का आईपीएल डेब्यू है। अंडर 19 में 75 बॉल पर 109 रन (नॉट आउट) ठोकने वाला साहिल जीरो पर आउट हुए फिर भी इनकी कहानी क्यों इंस्पायरिंग (Sahil Parakh Inspiring Story) है, पढ़िए।

डीसी के ओपनर साहिल को भुवनेश्वर कुमार ने डक आउट किया।

Sahil Parakh Kaun Hai | साहिल परख के बारे में जानिए

साहिल मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। उनका जन्म 07 जून, 2007 में हुआ था। साहिल एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। यह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 75 गेंदों में 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके चर्चा में आए थे।

  • 2025 : महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में साहिल ईगल टाइटंस नासिक के लिए खेलते दिखे थे। यहां तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 177.19 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे।

गंभीर चोट के बाद की वापसी

sahil parakh photo

24 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान साहिल को गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद वो अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद महज तीन दिन के बाद ही वो आईपीएल में ओपनिंग करने उतर गए। इसलिए, यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। ये बताता है कि साहिल हार मानने वालों में से नहीं।

कई यूजर्स ने ये भी लिखा है कि साहिल ऐसे ही हिम्मत बरकरार रखना है।

सचिन तेंदुलकर जैसी है हेयरस्टाइल

इस युवा बल्लेबाज की हेयरस्टाइल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलती-जुलती है। कर्ली हेयरस्टाइल के साथ ये बल्लेबाज कमाल का दिखता है। इसकी हेयरस्टाइल कहीं ना कहीं युवा सचिन की भी याद दिला रही है।

साहिल परख की संपत्ति

साहिल परख को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइज पर खरीदा है। इस हिसाब से इनकी संपत्ति का अंदाजा भी 30-50 लाख रुपए के करीब आंकी जाती है। हालांकि, अभी साहिल के बारे में काफी कम जानकारी ही सार्वजनिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *