ट्विशा शर्मा की मौत के बाद अचानक वायरल हुआ Made In Heaven का ये एपिसोड, कारण आया सामने

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद अचानक वायरल हुआ Made In Heaven का ये एपिसोड, कारण आया सामने

Twisha Sharma Bhopal death news update: नोएडा की रहने वाली 33 साल की खूबसूरत और होनहार अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बीते 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने पति वकील समर्थ सिंह के घर पर ट्विशा का बेजान शरीर मिला था। इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने ट्विशा के पति और सास जो एक रिटायर्ड जज हैं उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन मामला दर्ज किया है।

ऐसे में ट्विशा की मौत ने एक बार फिर समाज में दहेज के लालच को उजागर कर दिया है। इस घटना के बाद से इंटरनेट की दुनिया में मशहूर वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ (Made in Heaven) का एक पुराना एपिसोड तेजी से वायरल होने लगा है। आइये जानते हैं इसका कारण…

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद ये क्लिप हुई वायरल (Twisha Sharma Bhopal death news update)

‘मेड इन हेवन’ का यह चर्चित एपिसोड ‘द प्राइस ऑफ लव’ (The Price of Love) नाम से है, जिसमें एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने ‘प्रियंका मिश्रा’ और रविश देसाई ने ‘विशाल श्रीवास्तव’ का किरदार निभाया था। एपिसोड में दिखाया जाता है कि शादी की रस्में शुरू होने ही वाली होती हैं कि अचानक दूल्हे के माता-पिता रंग बदल लेते हैं। वह दुल्हन के पिता के सामने दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी में एक फ्लैट और 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम मांग रख देते हैं। अपनी बेटी की खुशियों की खातिर लाचार पिता किसी तरह फ्लैट के बदले 4 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो जाते हैं।

Twisha Sharma Bhopal death news update

इस एपिसोड का सबसे भावुक कर देने वाला पल वो था जब बैकग्राउंड में विभा सराफ की आवाज में ‘रोशे’ गाना बजता है और दुल्हन मंडप की तरफ बढ़ती है। एक तरफ जहां पूरा माहौल जश्न में डूबा है, वहीं दूसरी तरफ दुल्हन का परिवार अंदर ही अंदर इस आर्थिक और मानसिक बदहाली से टूट रहा होता है।

‘मेड इन हेवन’ का एपिसोड हुआ वायरल (Made in Heaven dowry episode viral after Twisha sharma Death)

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब वेडिंग प्लानर तारा (शोभिता धुलियापाला) प्रियंका को इस बात की सच्चाई बता देती है। सदमे में डूबी प्रियंका जब अपने होने वाले पति विशाल से इस बारे में पूछती है, तो वह बड़ी बेशर्मी से इसे सही ठहराते हुए कहता है, “मुझे पता था, लेकिन यह पैसा आखिरकार हमारे ही तो काम आएगा।”

Made in Heaven dowry episode viral after Twisha sharma Death

यही वो लम्हा था जिसने करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रियंका फेरे लेते-लेते रुक जाती है और पूरी शादी को वहीं खारिज कर देती है। वह कहती है, “मैं किसी मर्द से शादी करने के लिए उसे पैसे नहीं दूंगी।” इसके बाद वह स्तब्ध खड़े दूल्हे और उसके परिवार को छोड़ मंडप से बाहर निकल जाती है।

Twisha Sharma Bhopal death news update

सोशल मीडिया पर लोग उठा रहे दहेज के विरोध आवाज

आज जब देश में ट्विशा शर्मा जैसी होनहार अभिनेत्रियां दहेज के लालच की बलि चढ़ रही हैं, तब ‘मेड इन हेवन’ का यह क्लिप लोगों को झकझोर रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि कानूनन बैन होने के बावजूद हमारे समाज में दहेज की यह बीमारी आज भी उतनी ही गहरी है, और हर लड़की को इस जाल से बचने के लिए प्रियंका मिश्रा जैसा ही साहसी कदम उठाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *