‘टटीरी’ गाने के विवाद के बाद रैपर बादशाह को एक और बड़ा झटका, सील हुआ करोड़ों का नाईटक्लब

‘टटीरी’ गाने के विवाद के बाद रैपर बादशाह को एक और बड़ा झटका, सील हुआ करोड़ों का नाईटक्लब

SAGO By Badshah Controversy: सिंगर और रैपर बादशाह और विवाद का मानों एक अनोखा रिश्ता बन गया है। बादशाह आये दिन चर्चा में बने रहते हैं, कभी अपने विवादित गाने को लेकर तो कभी शादी की फोटोज को लेकर। अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनका चंडीगढ़ स्थित एक नाइटक्लब, ‘SAGO By Badshah’ जिसको प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई करते सील कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह के इस नाइटक्लब पर कथित नियमों के उल्लंघन करने और अनियमितताओं के कारण ताला लगा दिया गया है।

बादशाह का नाईटक्लब हुआ सील

ख़बरों के मुताबिक, बादशाह के इस नाइटक्लब ‘सागो बाय बादशाह’ में काफी समय से नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, और इस अनदेखी के चलते क्लब के ऑर्गनाइजर्स को कई बार नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन, बार-बार अनदेखी के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लब को सील कर दिया है। बता दें कि रैपर बादशाह के इस क्लब पर हुई ये कार्रवाई सेक्टर 26 में चल रहे प्रशासनिक अभियान का हिस्सा है और बीते कुछ दिनों में अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने के कारण इस इलाके के कई दूसरे नाइटक्लब और डिस्को पर भी कार्रवाई कर सील किया है।

नोटिस की बार-बार की अनदेखी

खबरों के अनुसार, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले क्लब को कई बार नोटिस जारी किया था और नियमों की अवहेलना करने के लिए स्पष्टीकरण भी मांगा था। लेकिन बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बाद फिर प्रशासन को क्लब को सील करने की कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं। इलाके के कुछ अन्य डिस्कोथेक्स को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

बादशाह का विववित गाना ‘टटीरी’

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले सिंगर और रैपर बादशाह को उनके एक गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों का सामना करना पड़ा था। बता दें कि इस गाने के अश्लील लिरिक्स के कारण ये विवाद खड़ा हुआ था, जिसके चलते बादशाह को इस गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा था और गाने को दोबारा से नई लिरिक्स के साथ रिलीज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *