बेंगलुरु में साई सुदर्शन के बाद जेसन होल्डर की आई आंधी, गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया विशाल स्कोर

बेंगलुरु में साई सुदर्शन के बाद जेसन होल्डर की आई आंधी, गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया विशाल स्कोर

Sai Sudarshan Century: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। 

IPL 2026, RCB vs GT: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए। साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा, जबकि जेसन होल्डर ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में फिल साल्ट की जगह जैकब बेथल को शामिल किया गया, जबकि गुजरात टाइटंस के लिए जेसन होल्डर ने डेब्यू किया।

सुदर्शन ने लगाए 16 चौके-छक्के

गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर मजबूत साझेदारी की। गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, तब टीम का स्कोर 128 रन था। इसके बाद साई सुदर्शन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए।

इसके बाद जोस बटलर ने 16 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। उनके आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ने पारी को संभाला और टीम को बड़ा स्कोर दिलाया। सुंदर 12 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होल्डर ने 10 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 30 रन की तेज पारी खेली।

सबसे किफायती रहे भुवी

गेंदबाजी में भुवनेश्वर सबसे किफायती रहे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। इस दौरान क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर में 50 रन लुटाए, जबकि रशिक दर ने 3 ओवर में 28 रन दिए और रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में 17 रन लुटाए।

अंक तालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है, तो गुजरात टाइटंस ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और 7वें स्थान पर है। अगर गुजरात यह मैत जीतती है, तो वह चौथे या पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी, जबकि आरसीबी की जीत उन्हें दूसरे स्थान तक पहुंचा सकती है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *