दूसरी महिला से संबंध बनाकर पत्नी को वीडियो भेजा:दरभंगा में भीड़ ने पकड़कर पति की पिटाई की, सास बोली- मेरा दामाद चरित्रहीन है

दूसरी महिला से संबंध बनाकर पत्नी को वीडियो भेजा:दरभंगा में भीड़ ने पकड़कर पति की पिटाई की, सास बोली- मेरा दामाद चरित्रहीन है

दरभंगा में पत्नी से नाराज शख्स ने एक दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वीडियो रिकार्ड कर अपनी पत्नी को भेज दिया। शख्स की पत्नी ने वीडियो देखने के बाद मामले की शिकायत पंचायत में की। इसके बाद गांव के लोगों ने महिला के पति को पकड़कर खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की। मामले की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को छुड़ाकर थाना ले गई। थाने में महिला को भी बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में शख्स ने अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा ऐसा न करने की बात कही। इसके बाद महिला को उसके पति के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला या फिर शख्स की पत्नी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। अगर किसी की ओर से आवेदन दिया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला दीप नारायण बेंगलुरु में प्राइवेट जॉब करता है। दीप नारायण की पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। उसके सास-ससुर घर से निकालने और अपने बेटे की दूसरी शादी कराने की बात कहते थे। दीप नारायण की पत्नी ने बताया कि परेशान होकर मैं अपने मायके आ गई थी। मायके में ही मेरी डिलीवरी हुई। दीप नारायण की पत्नी का आरोप है कि पति ने खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन कोई आर्थिक मदद नहीं की। पूरा खर्च उसके मायके वालों ने ही उठाया। पत्नी के मायके में रहने से नाराज हुआ दीप नारायण दीप नारायण ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद मैंने कई बार उसे घर बुलाया लेकिन वो नहीं आई। प्रताड़ना की बात कहती थी। फिर मैंने कहा कि तुम मेरे साथ बेंगलुरु चलो, पत्नी ने वहां भी जाने से मना कर दिया, इसलिए मैं पत्नी से नाराज रहने लगा। उधर, दीप नारायण की पत्नी ने कहा कि पति अक्सर धमकी देता था कि तुम मेरे पास नहीं आओगी तो मैं दूसरी महिला को घर ले आऊंगा। महिला के मुताबिक, मुझे लगा कि पति मजाक में या फिर गुस्से में ये बातें बोल रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने एक महिला से संबंध बनाते हुए वीडियो बनाकर मुझे भेज दिया। इसके बाद मैंने वार्ड मेंबर से पूरे मामले की शिकायत की। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रही महिला बेंगलुरु की रहने वाली बताई जा रही है। युवक ने भी स्वीकार किया कि वीडियो में दिख रही महिला बेंगलुरु में काम करती थी। दीप नारायण ने बताया कि मैं उसे लेकर अपने गांव वाले घर पर रखा था। महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। दीप नारायण के इस कबूलनामा के बाद पुलिस उसके गांव वाले घर भी गई, लेकिन महिला नहीं मिली। उधर, दीप नारायण की मां ने भी वीडियो में दिख रही महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटा जब की घटना बता रहा है, तब मैं घर पर नहीं थी। शादी समारोह में गई थी। दीप नारायण की सास बोली- मेरा दामाद चरित्रहीन है वहीं, दीप नारायण की सास ने मामले की जानकारी के बाद अपने दामाद को चरित्रहीन बताया। उन्होंने कहा कि मेरे दामाद और उसके घर वालों ने मेरी बेटी के साथ गलत किया है। वे अक्सर मेरी बेटी के साथ मारपीट करते हैं, इसलिए मैंने अपनी बेटी को अपने घर बुला लिया था। वहीं, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि अब तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में पत्नी से नाराज शख्स ने एक दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वीडियो रिकार्ड कर अपनी पत्नी को भेज दिया। शख्स की पत्नी ने वीडियो देखने के बाद मामले की शिकायत पंचायत में की। इसके बाद गांव के लोगों ने महिला के पति को पकड़कर खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की। मामले की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को छुड़ाकर थाना ले गई। थाने में महिला को भी बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में शख्स ने अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा ऐसा न करने की बात कही। इसके बाद महिला को उसके पति के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला या फिर शख्स की पत्नी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। अगर किसी की ओर से आवेदन दिया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला दीप नारायण बेंगलुरु में प्राइवेट जॉब करता है। दीप नारायण की पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। उसके सास-ससुर घर से निकालने और अपने बेटे की दूसरी शादी कराने की बात कहते थे। दीप नारायण की पत्नी ने बताया कि परेशान होकर मैं अपने मायके आ गई थी। मायके में ही मेरी डिलीवरी हुई। दीप नारायण की पत्नी का आरोप है कि पति ने खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन कोई आर्थिक मदद नहीं की। पूरा खर्च उसके मायके वालों ने ही उठाया। पत्नी के मायके में रहने से नाराज हुआ दीप नारायण दीप नारायण ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद मैंने कई बार उसे घर बुलाया लेकिन वो नहीं आई। प्रताड़ना की बात कहती थी। फिर मैंने कहा कि तुम मेरे साथ बेंगलुरु चलो, पत्नी ने वहां भी जाने से मना कर दिया, इसलिए मैं पत्नी से नाराज रहने लगा। उधर, दीप नारायण की पत्नी ने कहा कि पति अक्सर धमकी देता था कि तुम मेरे पास नहीं आओगी तो मैं दूसरी महिला को घर ले आऊंगा। महिला के मुताबिक, मुझे लगा कि पति मजाक में या फिर गुस्से में ये बातें बोल रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने एक महिला से संबंध बनाते हुए वीडियो बनाकर मुझे भेज दिया। इसके बाद मैंने वार्ड मेंबर से पूरे मामले की शिकायत की। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रही महिला बेंगलुरु की रहने वाली बताई जा रही है। युवक ने भी स्वीकार किया कि वीडियो में दिख रही महिला बेंगलुरु में काम करती थी। दीप नारायण ने बताया कि मैं उसे लेकर अपने गांव वाले घर पर रखा था। महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। दीप नारायण के इस कबूलनामा के बाद पुलिस उसके गांव वाले घर भी गई, लेकिन महिला नहीं मिली। उधर, दीप नारायण की मां ने भी वीडियो में दिख रही महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटा जब की घटना बता रहा है, तब मैं घर पर नहीं थी। शादी समारोह में गई थी। दीप नारायण की सास बोली- मेरा दामाद चरित्रहीन है वहीं, दीप नारायण की सास ने मामले की जानकारी के बाद अपने दामाद को चरित्रहीन बताया। उन्होंने कहा कि मेरे दामाद और उसके घर वालों ने मेरी बेटी के साथ गलत किया है। वे अक्सर मेरी बेटी के साथ मारपीट करते हैं, इसलिए मैंने अपनी बेटी को अपने घर बुला लिया था। वहीं, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि अब तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *