Rohit Saraf Telugu Debut: आरकेडी स्टूडियोज और फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म अक्षय खन्ना और भूमि शेट्टी के के फर्स्ट लुक पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुके हैं। बता दें कि अब ‘हनु-मान’ की दुनिया के अगले अध्याय ‘महाकाली’ से एक्टर रोहित सराफ भी जुड़ गए हैं। यही नहीं, रोहित ने इस फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिससे फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ मिल गया है।
गौरतलब है कि रोहित सराफ के जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है। खासकर नॉर्थ इंडिया में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग को देखते हुए, जो फिल्म को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी।
तेलुगु सिनेमा में रोहित सराफ का डेब्यू (Rohit Saraf’s Telugu Cinema Debut)
रोहित सराफ इस फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस खबर की जानकारी रोहित सराफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है।
एक्टर रोहित सराफ ने फिल्म के पोस्टर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘फिल्म महाकाली का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद रोहित सराफ के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
हालांकि, फिल्म में अक्षय खन्ना और भूमि शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं और दोनों कलाकारों के फर्स्ट लुक पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुके हैं। फर्स्ट लुक के जरिए उनके दमदार और इंटेंस अंदाज को देखते हुए फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
फर्स्ट लुक में नजर आया अक्षय कुमार का इंटेंस लुक
गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म ‘महाकाली’ से असुरों के गुरु शुक्राचार्य के रूप में एक्टर अक्षय खन्ना का लुक और ‘महाकाली’ के रूप में भूमि शेट्टी का लुक वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
‘महाकाली’ के बारे में
भव्य स्तर पर बनाई जा रही ‘महाकाली’ का निर्माण आरके दुग्गल और रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा आरकेडी स्टूडियोज़ के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म प्रशांत वर्मा की उस सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसे ‘हनु-मान’ की सफलता के बाद और आगे बढ़ाया जा रहा है।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और इसे आने वाले समय की सबसे बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है।


