रसोई गैस सिलेंडर के वजन में गड़बड़ी के बाद शहर में कुछ पेट्रोल पंप पर कम देने की शिकायत सही निकली। नापतौल महकमे ने मंगलवार दोपहर भारत पेट्रोलियम के प्रगति पेट्रोल पंप पर जांच की तो 26 में से 3 नोजल तय मानक से कम पेट्रोल देते मिले। विभाग ने प्रकरण दर्ज कर तीनों नोजल सील कर दिए हैं। पंप संचालक पर जुर्माना किया जाएगा। उप नियंत्रक नसीम खान ने बताया कि अमला दोपहर 3 बजे पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां कुल 6 मशीनें लगी थीं। इनमें 5 मशीनों में चार-चार नोजल और एक मशीन में छह नोजल संचालित थे। टीम ने जांच कीतो तीन नोजलों में 5 लीटर में 30 मिली तक कम पेट्रोल पाया गया। 25 मिलीलीटर से ज्यादा कमी तो दंडनीय अपराध
नापतौल विभाग के नियमों के मुताबिक पेट्रोल या डीजल की माप 5 लीटर के सत्यापित माप यंत्र से की जाती है। इसमें 25 मिलीलीटर तक की कमी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लेकिन, इससे ज्यादा की कमी दंडनीय श्रेणी में आती है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की जाती है।


