‘इसे खत्म कर दो…गोली नहीं चली तो पीटकर किया लहूलुहान’:पूर्णिया में मुखिया पति पर जानलेवा हमला, रास्ते में घेरकर 32 हजार की लूट

‘इसे खत्म कर दो…गोली नहीं चली तो पीटकर किया लहूलुहान’:पूर्णिया में मुखिया पति पर जानलेवा हमला, रास्ते में घेरकर 32 हजार की लूट

पूर्णिया के भवानीपुर में बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया और प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हथियार से लैस तीन बदमाशों ने पहले उन्हें गोली मारने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हो सका। इसके बाद हमलावरों ने कट्टे के बट से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने कॉल कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। खून से लथपथ दौलत सिंह को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हाल को देखते हुए वहां से जीएमसी रेफर कर दिया। हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जबरन खेत की ओर ले जा रहे थे पीड़ित ने बताया कि किसी काम से बाइक से अपने पंचायत क्षेत्र की ओर जा रहे थे। महेशपुरा के पास सुनसान सड़क पर तीन बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। बदमाशों ने सड़क पर रस्सी बांधकर उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने वाहन रोका, तीनों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनके सीने पर देसी कट्टा सटाकर गोली चलाने की कोशिश की। एक नहीं, दो बार ट्रिगर दबाया गया, लेकिन दोनों बार हथियार ने काम नहीं किया। गोली नहीं चलने पर बदमाश बौखला गए और हथियार के बट से उनके सिर और शरीर पर लगातार वार करने लगे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर उन्हें केले के खेत की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे कि इसे खत्म कर दो, नहीं तो यह फिर से मुखिया बन जाएगा। 32 हजार रुपए कैश छीन लिया दौलत सिंह ने आगे बताया कि हमले के दौरान बदमाशों ने करीब 32 हजार रुपए नकद भी छीन लिए। हमलावर उन्हें अपने साथ ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन तभी सड़क पर एक ऑटो आता दिखाई दिया। किसी के आने की आहट मिलते ही तीनों मौके से भाग निकले। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं, इस संबंध में बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि घायल का इलाज पुलिस निगरानी में कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि हमला लूटपाट के इरादे से हुआ या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या राजनीतिक कारण है। पूर्णिया के भवानीपुर में बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया और प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हथियार से लैस तीन बदमाशों ने पहले उन्हें गोली मारने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हो सका। इसके बाद हमलावरों ने कट्टे के बट से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने कॉल कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। खून से लथपथ दौलत सिंह को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हाल को देखते हुए वहां से जीएमसी रेफर कर दिया। हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जबरन खेत की ओर ले जा रहे थे पीड़ित ने बताया कि किसी काम से बाइक से अपने पंचायत क्षेत्र की ओर जा रहे थे। महेशपुरा के पास सुनसान सड़क पर तीन बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। बदमाशों ने सड़क पर रस्सी बांधकर उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने वाहन रोका, तीनों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनके सीने पर देसी कट्टा सटाकर गोली चलाने की कोशिश की। एक नहीं, दो बार ट्रिगर दबाया गया, लेकिन दोनों बार हथियार ने काम नहीं किया। गोली नहीं चलने पर बदमाश बौखला गए और हथियार के बट से उनके सिर और शरीर पर लगातार वार करने लगे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर उन्हें केले के खेत की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे कि इसे खत्म कर दो, नहीं तो यह फिर से मुखिया बन जाएगा। 32 हजार रुपए कैश छीन लिया दौलत सिंह ने आगे बताया कि हमले के दौरान बदमाशों ने करीब 32 हजार रुपए नकद भी छीन लिए। हमलावर उन्हें अपने साथ ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन तभी सड़क पर एक ऑटो आता दिखाई दिया। किसी के आने की आहट मिलते ही तीनों मौके से भाग निकले। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं, इस संबंध में बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि घायल का इलाज पुलिस निगरानी में कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि हमला लूटपाट के इरादे से हुआ या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या राजनीतिक कारण है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *