लगातार शूटिंग के बाद अक्षय कुमार पहुंचे अस्पताल, करवाई आंखों की सर्जरी, लेंगे कुछ दिनों का ब्रेक

लगातार शूटिंग के बाद अक्षय कुमार पहुंचे अस्पताल, करवाई आंखों की सर्जरी, लेंगे कुछ दिनों का ब्रेक

Akshay Kumar Eye Surgery: प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूत बंगला‘ की सफलता का आनंद ले रहे अक्षय कुमार ने निर्देशक अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान हाल ही में आंखों की सर्जरी करवाई है। अपने बिजी शेड्यूल और साल में कई फिल्मों की रिलीज के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने अब अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए कुछ समय का ब्रेक लिया है।

अक्षय कुमार ने कराई आई करेक्शन सर्जरी (Akshay Kumar Eye Surgery)

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, “ये एक छोटी सी सर्जरी थी जो 6 मई, बुधवार की सुबह हुई। यह आंख की रौशनी ठीक करने के लिए थी। अक्षय अब आराम करेंगे और अपनी सेहत पर काम करेंगे। बता दें कि एक्टर ने अनीस बज्मी के साथ अपनी आगामी फिल्म का केरल शेड्यूल भी पूरा कर लिया है, इस फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन और राशि खन्ना भी अक्षय के साथ नजर आएंगी।”

एक दिन पहले ही, एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शूटिंग शेड्यूल पूरा होने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा, “केरल का शेड्यूल पूरा हुआ! खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने का मजा ही कुछ और है। हमारे निर्देशक अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की मस्ती के लिए और मेरे खूबसूरत को-स्टार्स @vidya_balan, राशि, छोटा राजपाल और पूरी टीम को ढेर सारा प्यार! ये शेड्यूल बहुत खास रहा।”

‘क्या मैंने समोसा न खाकर कुछ गलत किया है?

हाल ही में ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अपनी सादगी भरी और नियमों वाली जिंदगी के बारे में बात करते हुए। अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 सालों से समोसे नहीं खाए हैं। उन्होंने कहा, “कहां लिखा है कि अगर कोई समोसा नहीं खाता है, तो कुछ गलत हो जाएगा? क्या मैंने समोसा न खाकर कुछ गलत किया है?”

सौरभ शुक्ला ने भी की अक्षय कुमार की तारीफ

जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर सौरभ शुक्ला ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में अक्षय कुमार की खाने-पीने की आदतों की तारीफ की। उन्होंने कहा, “वो सीमित मात्रा में भोजन करते हैं। सही तरीके से। वो बहुत ही सादा, पारंपरिक भारतीय खाना खाते हैं। वो सब कुछ खाते हैं।”

अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में एक्टर ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *