अमूल के बाद अब यूपी की सबसे बड़े डेयरी ब्रांड पराग ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें 15 मई की शाम से लागू होगी। फुल क्रीम दूध का रेट 69 रुपए लीटर से बढ़ाकर 71 रुपए लीटर कर दिया गया है। पराग के जीएम की तरफ से दूध का रेट बढ़ाए जाने को लेकर गुरुवार को निर्देश जारी कर दिया गया। फुल क्रीम, स्टैंडर्ड, सुपर स्टैंडर्ड, टोंड मिल्क और स्टैंडर्ड खुला दूध सभी के रेट में बढ़ोतरी की गई है। पराग डेयरी ने इससे पहले दूध के दाम मई 2025 में बढ़ाए थे। उस समय भी कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। अब करीब एक साल बाद फिर से पराग दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। खबर अपडेट हो रही है…


