अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, पब्लिक ने ‘चोर-चोर’ कहकर पीटा, पत्थर लगने के बाद बीच सड़क पर गिरे TMC सांसद

अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, पब्लिक ने ‘चोर-चोर’ कहकर पीटा, पत्थर लगने के बाद बीच सड़क पर गिरे TMC सांसद

Attack On Kalyan banerjee: अभिषेक के कल्यान बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। चंदीतला पुलिस स्टेशन जाते समय टीएमसी सांसद को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, काले झंडे दिखाए और मारपीट की। 

टीएमसी महासचिव और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बाद एक और टीएमसी सांसद पर जोरदार हुआ है। हुगली के चंदीतला पुलिस स्टेशन के पास टीएमसी सांसद कल्यान बनर्जी को पब्लिक ने पीटा है।

हुगली में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया, काले झंडे दिखाए और उन्हें ‘चोर-चोर’ कहकर नारेबाजी की। इस दौरान सांसद को धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा। इस हमले के बाद कल्याण बनर्जी को सिर में चोट लगी है। पत्थर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

घटना कैसे हुई?

कल्यान बनर्जी किसी काम से चंदीतला पुलिस स्टेशन जा रहे थे। तभी सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके काफिले को रोककर खड़े हो गए। लोगों ने काले झंडे लहराए और ‘चोर-चोर’ जैसे नारे लगाए। कुछ वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ काफी आक्रामक थी।

सांसद के समर्थक और सुरक्षा कर्मी उन्हें बचाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन माहौल काफी गर्म था। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सांसद को सुरक्षित निकाला।

बंगाल में बढ़ता तनाव

यह हमला हाल के दिनों में टीएमसी नेताओं पर हो रहे हमलों की कड़ी में आया है। कल अभिषेक बनर्जी पर भी अंडे फेंके गए और नारेबाजी हुई थी। पार्टी की चुनावी हार के बाद कई इलाकों में स्थानीय लोग खुलकर गुस्सा जता रहे हैं।

कल्यान बनर्जी खुद कई मुद्दों पर मुखर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीएमसी के पुराने शासन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर नाराजगी है।

कुछ महिलाएं भी विरोध में शामिल थीं, जिन्होंने सांसद पर आरोप लगाते हुए नारे लगाए। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *