सीतामढ़ी में प्रशासन का बुलडोजर चला, अवैध कब्जा हटाया:हाईकोर्ट के आदेश पर सालों से कब्जाई गई जमीन मुक्त कराई

सीतामढ़ी में प्रशासन का बुलडोजर चला, अवैध कब्जा हटाया:हाईकोर्ट के आदेश पर सालों से कब्जाई गई जमीन मुक्त कराई

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के कपड़ौल गांव में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पटना हाईकोर्ट और निचली अदालत के आदेश पर अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई को लेकर पूरे दिन इलाके में चर्चा बनी रही। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर रीगा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक निगरानी में बुलडोजर की मदद से जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। पटना हाईकोर्ट और निचली अदालत से आदेश प्राप्त हुआ यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के कपड़ौल गांव निवासी अब्दुल कयूम अंसारी की जमीन से जुड़ा है। दबंगों ने उनकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। इस मामले को लेकर कई वर्षों से न्यायालय में कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिसके बाद पटना हाईकोर्ट और निचली अदालत से आदेश प्राप्त हुआ। कार्रवाई के दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ ग्रामीण महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के कपड़ौल गांव में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पटना हाईकोर्ट और निचली अदालत के आदेश पर अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई को लेकर पूरे दिन इलाके में चर्चा बनी रही। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर रीगा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक निगरानी में बुलडोजर की मदद से जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। पटना हाईकोर्ट और निचली अदालत से आदेश प्राप्त हुआ यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के कपड़ौल गांव निवासी अब्दुल कयूम अंसारी की जमीन से जुड़ा है। दबंगों ने उनकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। इस मामले को लेकर कई वर्षों से न्यायालय में कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिसके बाद पटना हाईकोर्ट और निचली अदालत से आदेश प्राप्त हुआ। कार्रवाई के दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ ग्रामीण महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *