कासगंज में गैंगस्टर संदीप पांडेय पर रासुका:भाकियू स्वराज से जुड़े तीनों भाइयों पर हुई कार्रवाई

कासगंज में गैंगस्टर संदीप पांडेय पर रासुका:भाकियू स्वराज से जुड़े तीनों भाइयों पर हुई कार्रवाई

कासगंज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर संदीप पांडेय पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। यह कदम जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर उठाया गया है। संदीप पांडेय, चंद्रशेखर का पुत्र और कासगंज के थाना ढोलना अंतर्गत ग्राम गढ़ी हरनाठेर का निवासी है। पुलिस ने इससे पहले संदीप के बड़े भाई सुजीत पांडेय और फिर कुलदीप पांडेय पर भी कार्रवाई की थी। अब अभियुक्त संदीप पांडेय पर रासुका लगाई गई है। व्यापारी वर्ग सहित लोगों में भय और आतंक पुलिस के अनुसार, संदीप पांडेय अपने साथियों के साथ मिलकर गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था, जिससे लोक व्यवस्था और जनसामान्य की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। उसके खिलाफ महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, जमीन कब्जा, रंगदारी और अवैध वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह अक्सर जाम लगाकर और अन्य अव्यवस्थाएं पैदा कर आमजन जीवन को बाधित करता रहा है। संदीप पांडेय की आपराधिक गतिविधियों के कारण गढ़ी हरनाठेर, गढ़ी पचगाई और जनपद के व्यापारी वर्ग सहित आम नागरिकों में भय और आतंक का माहौल था। इससे जनपद की लोक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। कासगंज पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को संदीप पांडेय को रासुका के तहत निरुद्ध करने संबंधी रिपोर्ट भेजी थी। प्रकरण की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद, जिला मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह ने 19 मई 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्धि आदेश पारित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *